{"_id":"66e9c3c4624ad29a3c0dafc7","slug":"chitrakoot-kanpur-medical-college-student-dies-after-drowning-in-a-pool-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: कानपुर मेडिकल कॉलेज के छात्र की कुंड में डूबने से मौत, गोताखोरों ने खोज निकाला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: कानपुर मेडिकल कॉलेज के छात्र की कुंड में डूबने से मौत, गोताखोरों ने खोज निकाला शव
Tue, 17 Sep 2024 11:38 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 17 Sep 2024 11:38 PM IST
सार
प्रतापगढ़ निवासी उत्कर्ष दोस्तों के साथ चित्रकूट के बृहस्पति कुंड देखने गया था। कुंड में नहाते समय डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
गोताखोरों ने खोज निकाला शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरौंधा (मध्य प्रदेश) थाना क्षेत्र के बृहस्पति कुंंड में नहाते समय कानपुर मेडिकल कॉलेज के छात्र की डूबने से मौत हो गई। 12 घंटे की कोशिश के बाद गोताखोरों को उसका शव दूसरे दिन खोज निकाला। प्रतापगढ़ निवासी उत्कर्ष तिवारी कानपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस का छात्र था। सोमवार को अवकाश होने के कारण व मेडिकल कॉलेज के 11 दोस्तों के साथ चित्रकूट के पास स्थित बृहस्पतिकुंड देखने गया था।
विज्ञापन
दोस्त गुड्डू ने बताया कि झरने के किनारे कुंड में नहाते समय अचानक उत्कर्ष का पैर फिसला और वह गहरे पानी में चला गया। सभी ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन बहाव तेज होने से वह भी डूबने लगे किसी तरह वह बाहर निकलकर आए। मदद से लिए चिल्लाने लगे तभी किसी ने पुलिस सूचना दी। थाना प्रभारी अभिनव कुमार फोर्स समेत पहुंचे अंधेरा हो गया था।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह फिर से एसडीआरएफ की टीम ने गोताखोरों की मदद से छात्र की तलाश शुरु कराई। लगभग 12 घंटे के प्रयास के बाद नहाने वाले स्थान से लगभग 500 मीटर दूर उत्कर्ष का शव मिला। सूचना पर उत्कर्ष के परिजन भी पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया इसके बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार कराने के लिए प्रतापगढ़ लेकर गए हैं।
विज्ञापन