{"_id":"61e3d16e88dea15db715e5e4","slug":"chitrakoot-jitendranand-said-if-you-want-to-build-ram-temple-and-celebrate-holi-then-modi-yogi-pair-should-be-there","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: जितेंद्रानंद बोले राम मंदिर निर्माण और होली मनाना चाहते हो तो मोदी-योगी की जोड़ी रहनी चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: जितेंद्रानंद बोले राम मंदिर निर्माण और होली मनाना चाहते हो तो मोदी-योगी की जोड़ी रहनी चाहिए
Sun, 16 Jan 2022 01:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:35 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद आज धर्मनगरी चित्रकूट में हुई विश्व हिन्दू परिषद की चिंतक बैठक में यूपी चुनाव पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
चित्रकूट में चिंतन बैठक
- फोटो : amar ujala
विस्तार
चित्रकूट में विश्व हिंदू परिषद कानपुर प्रांत के धर्माचार्य संपर्क विभाग द्वारा चिंतन बैठक का आयोजन हुआ। इस दौरान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के महामंत्री चंपत राय मौजूद रहे।
चित्रकूट स्थित मठ मंदिरों के प्रमुख साधू संतो सहित विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी भी बैठक में मौजूद हैं। काशी विश्वनाथ से आए जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि अगर होली मनाना है और राम मंदिर का निर्माण चलने देना है तो राज्य और केंद्र सरकार की जोड़ी बनाए रखनी होगह।
उन्होंने उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ और केंद्र में नरेंद्र मोदी को राम-लक्ष्मण की उपाधि देते हुए कहा कि मुझे याद है कि 2015 में शुक्रवार को होली का त्यौहार पड़ा था। सपा सरकार ने ऐलान किया था कि 11:00 बजे तक ही होली खेली जाएगी फिर मुसलमानों का त्योहार जुम्मा की नमाज है।
विज्ञापन
सभी को होली खेलना बंद करना होगा। इस बार फिर मार्च के महीने में होली है। आप सब मोदी-योगी की जोड़ी बनाए रखें। मंच पर चंपत राय, मदन दास, दिव्य जीवन दास आदि संत मौजूद रहे।