फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot gangrape, Three months pregnant teenager, three youths had committed the misdeed, said could recogn

चित्रकूट सामूहिक दुष्कर्म: किशोरी तीन माह की गर्भवती...तीन युवकों ने किया था कुकृत्य, बोली- एक को पहचान सकी थी

Fri, 18 Aug 2023 01:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 18 Aug 2023 01:02 PM IST
सार

Chitrakoot Crime: थाना प्रभारी राजेश द्विवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी गोपाल के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी को मेडीकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी को पकड़ा गया है।

विज्ञापन
Chitrakoot gangrape, Three months pregnant teenager, three youths had committed the misdeed, said could recogn
पीड़िता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले में मऊ थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ उसके गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। दो अज्ञात पर सहयोग करने के आरोप लगाए हैं। इसके बाद गर्भ ठहरने पर किशोरी ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। थाने में एक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। किशोरी को मेडीकल परीक्षण के लिए पुलिस ने अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन

मऊ थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने बताया कि तीन माह पूर्व वह खेत की ओर शौच क्रिया के लिए जा रही थी। रास्ते में गांव के गोपाल पासी ने उसे अपने दो साथियों के साथ पकड़ लिया। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अन्य दोनों ने आरोपी का साथ दिया। इसके बाद किसी को बताने पर पिता की हत्या करने की धमकी दी।
विज्ञापन

इससे वह डरी रही। उसकी मां का पहले ही निधन हो चुका है। कुछ दिन पूर्व उसे पेट दर्द होने पर डॉक्टर से चेकअप कराया, तो गर्भ ठहरने की बात सामने आई। इसके बाद उसने परिजनों को मामले की जानकारी दी। बुधवार को पीडि़ता ने परिजनों के साथ थाने जाकर आरोपी गोपाल पासी के खिलाफ तहरीर दी। साथ ही सुरक्षा की मांग भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पहले एक के खिलाफ दर्ज किया था मामला
थाना प्रभारी राजेश द्विवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी गोपाल के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी को मेडीकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी को पकड़ा गया है। पुलिस ने पहले थाने में एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई।

एक को पहचान सकी थी पीड़िता
गुरुवार को अदालत में बयान के बाद पुलिस ने इसे सामूहिक दुष्कर्म मानते हुए दो अज्ञात पर भी रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मेडीकल रिपोर्ट में किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि भी हुई है। मेडीकल चेकअप के बाद पुलिस ने अदालत में पेश किया। किशोरी ने बताया कि उसके साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। इसमें एक को वह पहचानती है।

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज
इसके बाद थाने में दर्ज रिपोर्ट में सामूहिक दुष्कर्म की धारा लगाई गई है। थाना प्रभारी राजेश द्विवेदी ने बताया कि पहले तहरीर के आधार पर आरोपी गोपाल के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। किशोरी के मेडीकल परीक्षण में गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। दो और अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म की धारा लगाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed