फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Father killed innocent child by slitting his throat with an axe

Chitrakoot: सोते समय बच्चे के रोने पर शैतान बना बाप, कुल्हाड़ी से गला काटकर मासूम को मौत के घाट उतारा

Mon, 28 Oct 2024 10:50 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 28 Oct 2024 10:50 AM IST
सार

Chitrakoot News: पिता ने पांच वर्षीय मासूम बेटे को मौत के घाट उतारने के बाद खुद को कमरे में कैद कर आग लगा ली। पड़ोसियों ने उसे बचाया।

विज्ञापन
Chitrakoot: Father killed innocent child by slitting his throat with an axe
घटना की जानकारी देती मां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सखौंहा के मजरा दुबारी में सोमवार को तड़के पति और पत्नी में विवाद हो गया। इस दौरान पांच साल का बेटा रोने लगा। इससे गुस्साए पिता ने उसे कुल्हाड़ी से काट डाला। मां ने किसी तरह तीन अन्य बच्चों को घर से बाहर निकालकर बचाया। आरोपी ने खुद को घर में दबंदकर घर में आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



मजरा दुबारी गांव निवासी राजकुमार का सोमवार को तड़के करीब तीन बजे पत्नी शिवकुमारी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शोर सुनकर चारपाई पर सो रहा पांच साल का पुत्र सत्यम रोने लगा। इस पर गुस्साए राजकुमार ने बेटे को कुल्हाड़ी से काट डाला। शिवकुमारी तीन अन्य बच्चों को लेकर किसी तरह वहां से भाग गई और शोर मचाया। इसके बाद आरोपी राजकुमार ने खुद को कमरे में बंद कर घर में आग लगा दी। शोर सुनकर पहुंचे गांववासियों ने किसी तरह आग बुझाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

 

पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि आरोपी राजकुमार पत्नी पर शक करता था। इसे लेकर आए दिन दोनों के बीच विवाद भी होता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed