फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chitrakoot-Babura-Village-Youth-Dead-Body-Found-Murder-Suspected

Chitrakoot: सड़क किनारे मिला युवक का शव, कान के पास गहरे निशान; हत्या की आशंका

Mon, 10 Aug 2026 11:32 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चित्रकूट Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 10 Aug 2026 11:32 AM IST
सार

Chitrakoot News: मऊ थाना क्षेत्र के बबुरा गांव के पास सोमवार को सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
Chitrakoot-Babura-Village-Youth-Dead-Body-Found-Murder-Suspected
घटना स्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

जनपद के मऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत बबुरा गांव के पास शनिवार को सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है और प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

कान के पास चोट के गहरे निशान

सूचना मिलते ही मऊ थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव की शिनाख्त बबुरा गांव निवासी रोहित पुत्र रामदास के रूप में की। पुलिस द्वारा शव का निरीक्षण करने पर मृतक के कान के पास चोट के गहरे और गंभीर निशान पाए गए। निशानों को देखकर आशंका जताई जा रही है कि किसी धारदार या भारी वस्तु से हमला कर उसकी हत्या की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मऊ थाना पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी संभावित पहलुओं से छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा, जिसके आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed