{"_id":"67892cc804365e31f30356f5","slug":"chitrakoot-atiq-ashraf-s-murder-accused-sunny-sent-to-agra-jail-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: माफिया अतीक-अशरफ के हत्यारोपी सनी को भेजा आगरा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: माफिया अतीक-अशरफ के हत्यारोपी सनी को भेजा आगरा जेल
Thu, 16 Jan 2025 09:29 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 16 Jan 2025 09:29 PM IST
सार
Chitrakoot News: माफिया अतीक व अशरफ के हत्यारोपी सनी को जेल भेज दिया गया है। अन्य हत्यारोपी अरुण और लवलेश चित्रकूट जेल में ही बंद हैं।
विज्ञापन
हत्यारोपी सनी सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रगौली जिला जेल में बंद माफिया अतीक अहमद और उसके भाई खालिद अजीम उर्फ अरशद अहमद के हत्यारोपी सनी सिंह की जेल में तबीयत बिगड़ने पर शासन के निर्देश पर उसे आगरा जेल शिफ्ट कर दिया गया है। बताया गया कि वह कई दिनों से मानसिक रूप से बीमार है।
विज्ञापन
प्रयागराज के माफिया अतीक व अरशद के तीनों हत्यारोपियों सनी सिंह, अरुण और लवलेश को सुरक्षा के लिहाज से नैनी जेल से चित्रकूट जेल में शिफ्ट किया गया था। तीनों छह माह से अधिक समय तक यहां की जेल में बंद हैं। हमीरपुर निवासी सनी सिंह को बुधवार की रात रगौली जेल से आगरा जेल के लिए भेजा गया है। कई दिनों से उसकी दिमागी हालत सही नहीं थी। जिला कारागार में कई दिनों से उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
जेल अधीक्षक शशांक पांडेय ने बताया कि शासन के निर्देश पर हत्यारोपी सनी को आगरा जेल भेजा गया है। अन्य दोनों आरोपी चित्रकूट जेल में ही बंद हैं। उसकी तबीयत खराब होने की बात पर कहा कि सामान्य बंदियों की तरह उसको भी कोई तकलीफ होने पर इलाज कराया जाता था।
विज्ञापन