फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: After being cheated, misdeed victim commits suicide

दुष्कर्म, समझौता और सुसाइड की कहानी: युवती ने मौत को गले लगाया, लिखा- तुम्हारी वजह से मर रही हूं

Wed, 10 Apr 2024 09:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 10 Apr 2024 09:07 PM IST
सार

Chitrakoot News: धोखा मिलने पर दुष्कर्म पीड़िता ने सुसाइड नोट लिखकर जान दे दी। परिजनों ने शादी का झांसा देकर समझौता करा दिया था। बाद में प्रधान पुत्र शादी से मुकर गया। मामले में प्रधान और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Chitrakoot: After being cheated, misdeed victim commits suicide
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले में युवती की खुदकुशी के मामले में परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने के आरोप लगाकर हंगामा किया। कहा कि दो बार युवती से दुष्कर्म हुआ। हर बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने समझौता कराकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। नाराज परिजनों को मनाने के लिए आखिरकार आरोपी प्रधान के पुत्र पर दुष्कर्म की भी रिपोर्ट दर्ज की गई। प्रधान और उसके पति समेत 10 लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


आरोपी और प्रधान को जेल भेज दिया है। मंगलवार की शाम प्रधान सत्यभामा के बेटे अखिल राजपूत के शादी से इन्कार से आहत इंटर की 19 वर्षीय छात्रा ने सुसाइड नोट लिखकर फंदा लगाकर जान दे दी थी। यह मामला बुधवार को भी तूल पकड़े रहा। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे युवती के परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रधान के बेटे युवती के साथ दो बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय समझौता कराया। इसके बाद शादी तय हुई, लेकिन आरोपी के माता-पिता ने दो बार शादी की तिथि टाल दी। इसके बाद 25 लाख रुपये दहेज मांगने लगे। दहेज न दे पाने की स्थिति बताई तो शादी से इंकार कर दिया। इससे आहत युवती ने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


तकरीबन तीन घंटे पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा चलता रहा। सीओ सिटी राजकमल व सीओ राजापुर निष्ठा उपाध्याय के अलावा कर्वी, रैपुरा पुलिस टीम परिजनों को समझाती रही, लेकिन वे नहीं माने। परिजनों ने शव लेने से भी इन्कार कर दिया और एसपी कार्यालय पहुंच गए। एसपी अरुण कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। रैपुरा थाना प्रभारी शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि पहले से दर्ज आत्महत्या के लिए उकसाने व दहेज उत्पीड़न की धारा के साथ मुख्य आरोपी अखिल राजपूत के खिलाफ दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई है। इसके बाद परिजनों का गुस्सा शांत हुआ और गांव ले जाकर शव का अंतिम संस्कार किया।

सुसाइड नोट
भगवान से तुम लोग भी दुआ करना कि मेरी आत्मा के लिए शांति मिले। ग्राम प्रधान सत्यभामा, मुन्नालाल और अखिल, तुम्हें तो भारी खुशी हो गई होगी ना, मेरे साथ इतनी बड़ी घटना करने के बाद तुम्हें अपने बड़े और पैसा होने का इतना घमंड था कि मेरे बारे में थोड़ा सा भी नहीं सोचा। तुम्हीं लोगों की वजह से मैंने आत्महत्या कर ली। मेरे घरवालों से हाथ जोड़कर निवेदन है कि इस पत्र को प्रधान और अखिल को जरूर पढ़ा देना। मेरे और अखिल के बीच में जो कुछ भी था, वह सब सच था। मैंने यह बात अखिल से बहुत पहले ही बता दी थी कि मैं तुम्हारी ही वजह से मर जाऊंगी।

जब एफआईआर दिखाई तब माने परिजन
तीन घंटे तक पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के परिजन हंगामा काटते रहे। पुलिस समझाती रही लेकिन एफआईआर की कापी मौके पर लाकर दिखाने की जिद करते रहे। इसके बाद परिजनों को मोबाइल पर एफआईआर की कापी दिखाई गई तब उन्हें विश्वास हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed