{"_id":"67f155bf8ac626749d010fe0","slug":"chitrakoot-55-houses-burnt-in-fire-in-bhadedu-village-five-villagers-burnt-2025-04-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: भदेदू गांव में लगी आग से 55 घर जले, पांच ग्रामीण झुलसे, पूरे गांव में अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: भदेदू गांव में लगी आग से 55 घर जले, पांच ग्रामीण झुलसे, पूरे गांव में अफरा-तफरी
Sat, 05 Apr 2025 09:53 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 05 Apr 2025 09:53 PM IST
सार
चित्रकूट जिले में भदेदू गांव में महुआ के बाग के पास बस्ती में अचानक आग लग गई। आग से 55 घर जल गए। आग बुझाने में पांच ग्रामीण भी झुलस गए।
विज्ञापन
गांव में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरधुआ थाना क्षेत्र के भदेदू गांव में महुआ के बाग के पास स्थित अनुसूचित जाति की बस्ती में शनिवार को आग लग गई। इससे 55 घर जल गए। सूचना के ढाई घंटे बाद दमकल टीम पहुंची। ग्रामीणों की मदद से दमकल टीम साढ़े तीन घंटे में आग बुझा पाई। अनुसूचित जाति की बस्ती के पास स्थित पडरहाई के महुआ के बाग मेें किसी ने घास फूस में आग लगा दी। हवा से सुलगती हुई आग धीरे-धीरे बस्ती तक पहुंच गई और घरों को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग विकराल हो गई। उस समय गांव के ज्यादातर लोग फसल काटने खेतों पर गए थे। बस्ती में मौजूद लोग आग बुझाने के लिए बाल्टी लेकर दौड़ पड़े। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। करीब ढाई घंटे बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों की मदद से साढ़े तीन घंटे में आग बुझाई जा सकी। आग से तीन करोड़ से अधिक के नुकसान का अनुमान है।
सूचना पर डीएम शिवशरणप्पा जीएन, एसपी अरुण कुमार सिंह, एसडीएम हर्षिता देवड़ा, सीओ जयकरण सिंह सहित राजापुर, सरधुवा, पहाड़ी के थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। राजस्व कर्मचारी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलकर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इससे तीन करोड़ से अधिक का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। लेखपाल शशांक मिश्रा के सर्वे के अनुसार 32 घर पूरी तरह से जल गए हैं। इनकी सूची बनाकर प्रशासन को दी गई है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

आग से इनके घर जले
आग से हेमराज, राममूरत, लक्ष्मी, रामराज, मनीचंद्र, छेद्दा, राजेश, बृजेश, रामकरन, रामसूरत, चुन्ना, कंधाइया, रामबाबू, विश्वास, शिवकुमार, ढुनगू, संतोष कुमार, झबुआ, फूलचंद्र, भोंडा, हरिश्चंद्र, दसुवा, श्याम, नत्थू, राजकुमार, सुंदर, चुन्नी देवी, मनोज, राधेश्याम, राजेश, रमेश, भोंडू, अनुवा, विदेशी, अजय, कलमत, राजा, विजउवा, हौल्ला, दीपक, नानबाबू, रामप्रसाद, कुन्नू, चुनकू, झुल्लू, पप्पू, मनमरन, गुलाबचंद्र, अगनुवा, संतोष, रज्जन देवी, राकेश, अनुरूद्ध के घर जल गए। राजस्व टीम ने सर्वे में 31 लोगों के ही घर पूर्ण व आंशिक रूप से जलने की पुष्टि की है।
जले बर्तन को उठाकर देखते रहे पीड़ित
आग बुझते ही बेसुध परिजन रोते हुए अपने-अपने घरों के अंदर घुस गए। शायद कोई सामान बचा हो। तपती व सुलगती आग के बीच परिजन बची सामग्री तलाशते रहे। अपने जले बर्तनों को उठाकर-उठाकर देखते रहे। पीड़ित लक्ष्मी, मनीचंद्र, बृजेश, रामबाबू, शिवकुमार, संतोष ने बताया कि आग लगने से उनकी पूरी गृहस्थी राख हो गई। राधे श्याम ने बताया कि उनकी एक गाय जिंदा जल गई। राकेश ने बताया कि उसका बस्ती के पास ही खेत था। पांच बीघा फसल जल गई।

कई बार आग लगने की हो चुकीं घटनाएं
राजापुर क्षेत्र में आग लगने की कई बड़ी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। इसमें अर्की सहित जमौली गांव के घर पूरी तरह जल गए थे। इसी तरह से जमौली पुरवा गांव में डाकू घनश्याम के साथ पुलिस मुठभेड़ के दौरान आधा सैकड़ा घरों में आग लगने की घटना हो गई थी। दो दिन तक आग जलती रही थी। इससे घरों की गृहस्थी राख हो गई थी।
आग बुझाने में पांच ग्रामीण झुलसे, भर्ती
भदेदू की दलित बस्ती में भीषण आग को बुझाते समय ग्रामीण विदेशी लाल (55), भूरी देवी (40), भुंडा प्रसाद (60), मीरा देवी (30) अनूप कुमार (40) झुलस गए हैं। इन्हें एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. दिनेश सिंह ने बताया कि इनमें अनूप की हालत गंभीर है। उधर, घटनास्थल पहुंचे डीएम व एसपी ने बताया कि आग से अभी तक 32 घरों को नुकसान होने की बात सामने आई है। अधिकारियों ने झुलसे ग्रामीणों का भी हाल जाना और डॉक्टर से बेहतर इलाज कराने के लिए निर्देश दिए।

सीएम ने लिया संज्ञान, सहायता देने के निर्देश
राजापुर तहसील क्षेत्र के भदेदू गांव में आग लगने की घटना का सीएम योगी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके जिले के अधिकारियों को निर्देश जारी किए कि मौके पर जाकर राहत व बचाव कार्य बेहतर ढंग से कराएं। आग से क्षति का आकलन कर प्रभावितों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए।
डीएम ने सभी पीड़ितों को शासन से आर्थिक व मकान दिलाने की मदद का भरोसा दिया। ग्राम प्रधान व कोटेदार को निर्देश दिए कि सभी पीड़ितों के खानपान व सुरक्षित ठिकाने की व्यवस्था करें। राहत शिविर लगाएं और पानी के टैंकर से जलापूर्ति कराएं।