{"_id":"627a905716ffb30cbf6fb922","slug":"chitrakoot-16-priceless-idols-stolen-from-balaji-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: बालाजी मंदिर से बेशकीमती 16 मूर्तियां चोरी, लाखों रुपये बताई जा रही कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: बालाजी मंदिर से बेशकीमती 16 मूर्तियां चोरी, लाखों रुपये बताई जा रही कीमत
Tue, 10 May 2022 09:53 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 10 May 2022 09:53 PM IST
सार
बालाजी मंदिर से बेशकीमती 16 मूर्तियां चोरी हो गईं। इसमें एक मूर्ति अष्टधातु की, तीन मूर्तियां तांबे की, चार मूर्तियां पीतल, छह मूर्तियां राधा कृष्ण और छह मूर्तियां सालिग्राम की थी। कोतवाली पुलिस ने निरीक्षण किया और चार संदिग्धों को उठाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्रकूट जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के तरौंहा स्थित एतिहासिक बालाजी मंदिर से सोमवार की रात चोर बेशकीमती 16 मूर्तियां चोरी कर ले गए। महंत ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें अष्टधातु, चांदी व पीतल की चोरी गई मूर्तियों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने चार को उठाया है। तरौंहा के गोपालकुंज स्थित बालाजी मंदिर के आस पास रहने वाले लोग मंगलवार की सुबह पूजा करने मंदिर पहुंचे तो मूर्तियां गायब थीं। सूचना पर पुलिस और मानिकपुर में रहने वाले महंत रामबालक दास तरौंहा पहुंचे। महंत ने दी तहरीर में बताया कि करीब तीन सौ वर्ष पुरानी अतिप्राचीन मूर्तियां चोरी हुई हैं।
विज्ञापन
इसमें एक मूर्ति अष्टधातु की, तीन मूर्तियां तांबे की, चार मूर्तियां पीतल, छह मूर्तियां राधा कृष्ण और छह मूर्तियां सालिग्राम की थी। ये चांदी के गहने पहने थे। कोतवाली पुलिस ने निरीक्षण किया और चार संदिग्धों को उठाया है। प्रभारी कोतवाल दीपेंद्र सिंह ने बताया कि संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन