{"_id":"5fcfb98b53901044a70fd64b","slug":"chit-fund-company-looted-of-customers-by-luring-them-with-attractive-commissions-and-jobs","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकर्षक कमीशन और नौकरी का झांसा देकर चिटफंड कंपनी ग्राहकों का करोड़ों डकार गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकर्षक कमीशन और नौकरी का झांसा देकर चिटफंड कंपनी ग्राहकों का करोड़ों डकार गई
Tue, 08 Dec 2020 11:15 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 08 Dec 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में आकर्षक कमीशन और नौकरी का झांसा देकर चिटफंड कंपनी लोगों की गाढ़ी कमाई का करोड़ों रुपये डकार गई। पीड़ित ने कंपनी के साथ ही जालसाजों के खिलाफ फीलखाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सचेंडी के पकरी गांव निवासी साजिद हुसैन ने बताया कि उनके दोस्त ने अपने परिचितों पनकी स्वराज नगर निवासी केआर वर्मा, श्याम नगर के मनोज कुमार अग्निहोत्री, ग्वालियर के एसएल राठौर और आवास विकास हंसपुरम के प्रेमचंद्र तिवारी और राम सिंह से मुलाकात कराई थी।
इन सभी ने खुद को दिल्ली के मोती नगर स्थित लोकहित भारती क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी चिटफंड कंपनी का सदस्य बताया। साथ ही कंपनी से जुड़ने पर अच्छा कमीशन और नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। इस पर साजिद ने दर्जनों लोगों को कंपनी से जोड़ा।
विज्ञापन
आरोप है कि कंपनी उसके साथ ही कई ग्राहकों का करोड़ों रुपये हजम कर गई। सदस्यों ने भी कंपनी को इस्तीफा देने की बात कहकर भुगतान कराने से पल्ला झाड़ लिया। इस पर साजिद ने आरोपितों के खिलाफ फीलखाना थाने में तहरीर दी। यहां सुनवाई नहीं होने पर डीआईजी से गुहार लगाई। इस पर फीलखाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।