फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chinaman bowler Kuldeep Yadav said that better players will emerge from UP in the future

कुलदीप यादव: भविष्य में यूपी से निकलेंगे बेहतर खिलाड़ी, बोले- मुंबई की रैली को मैं आखिरी सांस तक याद रखूंगा

Sat, 06 Jul 2024 11:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 06 Jul 2024 11:31 PM IST
सार

Kanpur News: चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव जाजमऊ स्थित एक होटल में आयोजित समारोह में पहुंचे। यहां कुलदीप ने कहा कि भारत के लिए खेलना बहुत बड़ी उपलब्धि है। मुंबई की रैली को मैं आखिरी सांस तक याद रखूंगा। लाखों लोगों के बीच से गुजरना मेरे लिए यादगार पल बन गया।

विज्ञापन
Chinaman bowler Kuldeep Yadav said that better players will emerge from UP in the future
कुलदीप यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैं जब बॉलिंग के लिए उतरता था तो एक ही बात दिमाग में रहती थी कि रोवर्स मैदान के बच्चे मुझे गेंदबाजी करता देख रहे होंगे। ऐसे में फोकस इस पर रहता था कि गेंदबाजी ऐसी करूं कि उनको गर्व महसूस हो। ये बातें टी-20 विश्वकप टीम के सदस्य रहे चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने डिफेंस कॉलोनी जाजमऊ स्थित एक होटल में आयोजित सम्मान समारोह में कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपी में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। भविष्य में यूपी से कई बेहतर खिलाड़ी निकलेंगे। उन्होंने बताया कि पिछली बार जब विश्वकप हारे तो बहुत दुख हुआ था, कई रातों तक नींद नहीं आई थी। कुछ समय के लिए डिप्रेशन में भी था। उस हार से काफी कुछ सीखा और आगे बढ़े इसी का नतीजा है कि इस बार टी-20 विश्वकप में चैंपियन बनाकर गए हैं। कुलदीप ने कहा कि भारत के लिए खेलना बहुत बड़ी उपलब्धि है। मुंबई की रैली को मैं आखिरी सांस तक याद रखूंगा। लाखों लोगों के बीच से गुजरना मेरे लिए यादगार पल बन गया।
विज्ञापन

इस दौरान बच्चों के साथ मिलकर कुलदीप ने केक भी काटा। भाजपा युवा मोर्चा के करना महाना, यूपीसीए के डायरेक्टर सियासत अली, भाजपा प्रदेश महामंत्री राकेश तिवारी, पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, कोच कपिल पांडेय ने कुलदीप को ट्रॉफी भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर कुलदीप के पिता राम सिंह यादव, मो. तालिब, रामलीला दशहरा कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेश सिंह, समाजसेवी जेपी शर्मा आदि मौजूद रहे।

क्लासेन के विकेट ने खोली जीत की राह कुलदीप ने कहा कि फाइनल मैच में हार्दिक ने क्लासेन का विकेट लेकर जीत की राह खोल दी थी। अंतिम में बुमराह और अर्शदीप की शानदार गेंदबाजी ने मैच हमारे पक्ष में डाल दिया। उन्होंने कहा कि कोच कपिल सर ने मुझे बड़े-बड़े सपने दिखाए और गेंदबाजी को पैनी धार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed