{"_id":"5bebd7d9bdec2269637c2acd","slug":"childrens-day-special-guest-editor-girl-student","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाल दिवस विशेषः अखबार का अतिथि संपादक बनकर इन 13 छात्राओं का रहा कुछ ऐसा अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल दिवस विशेषः अखबार का अतिथि संपादक बनकर इन 13 छात्राओं का रहा कुछ ऐसा अनुभव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 14 Nov 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
अतिथि संपादकों ने अमरउजाला का किया संपादन
बेहतरीन अनुभव। इस उम्र में तो कभी सोचा ही नहीं कि अतिथि संपादक बनने का मौका मिलेगा। यही नहीं, अखबार के लिए खबरों की प्लानिंग का हिस्सा बनेंगे। बाल दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला, कानपुर के इस अनूठे तोहफे का शुक्रिया...। अमर उजाला कार्यालय में अतिथि संपादक के रूप में पहुंची छात्राओं इसी अंदाज में अपनी खुशी जाहिर की। 11 स्कूलों से आई इन छात्राओं ने न सिर्फ अखबार में कामकाज का तरीका देखा, बल्कि खबरों की प्राथमिकता तय कर अखबार भी सजाया।
Trending Videos
अतिथि संपादकों ने अमरउजाला का किया संपादन
मंगलवार शाम को पांच बजे कार्यालय पहुंचीं अतिथि संपादकों को सबसे पहले अमर उजाला की टीम ने अखबार की कार्यप्रणाली समझाई। इसके बाद उन्हें सिटी रिपोर्टिंग, सिटी डेस्क, डिजिटल टीम, फ्रंट पेज, कोऑर्डिनेशन और अपकंट्री डेस्क के कामकाज के बारे में जानकारी दी। छात्राओं ने संपादकीय सहयोगियों से अखबार की डेडलाइन के अलावा पेजमेकिंग, पन्ने पर लीड और एंकर तय करने जैसी जानकारियां भी हासिल कीं।
अतिथि संपादकों ने अमरउजाला का किया संपादन
अतिथि संपादकों के बीच देश-प्रदेश की राजनीति, समाज में मीडिया की भूमिका व दायित्व जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही उन्होंने अखबार से जुड़े कई सवाल भी किए। किसी ने खबरों के चयन का आधार तो किसी ने प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के अंतर को लेकर सवाल किया। किसी ने संघर्ष कर रहे लोगों की कहानी को प्रमुखता से छापने पर जोर दिया तो किसी ने अंतरराष्ट्रीय खबरों को बढ़ाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अतिथि संपादकों ने अमरउजाला का किया संपादन
इसके बाद अतिथि संपादकों ने खबरों की सूची देखी। इसके आधार पर अखबार की रूपरेखा तय की गई। बाल दिवस की पूर्व संध्या पर कुछ अनोखा कर छात्राएं काफी खुश हुईं। उनका कहना था यह पहला मौका है, जब उन्हें किसी अखबार में अतिथि संपादक बनाने का मौका मिला।
विज्ञापन
अतिथि संपादकों ने अमरउजाला का किया संपादन
ये थीं अतिथि संपादक
शीलिंग हाउस स्कूल से नव्या, डीपीएस आजाद नगर से अक्षिता माहेश्वरी, केडीएमए से शुभांगी श्री व मानसी त्रिवेदी, सर पदमपत सिंहानिया एजूकेशन सेंटर से प्रियांशी शर्मा व वेदिका गुप्ता, एलन हाउस स्कूल से शिविका सिंह, डीपीएस कल्याणपुर से श्रुति लाल, सेठ आनंदराम जयपुरिया से मान्या अरोड़ा, दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन से रुपाली श्रीवास्तव, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर से शौर्या गुप्ता, बीएनएसडी शिक्षा निकेतन से सुरभि पांडे और द चिंटल्स स्कूल रतनलाल नगर से समृद्धि तिवारी।