फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   childrens are searching parents

रेल हादसाः अपनों से बिछड़े ये मासूम

Sun, 20 Nov 2016 06:52 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 20 Nov 2016 06:52 PM IST
विज्ञापन
childrens are searching parents
बच्चों के परिजनों को ढूंढने के लिए पुलिस और रेलवे प्रशासन ने विशेष टीमें लगाईं - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के पास हुए भीषण रेल हादसे के बाद कई मासूम बच्चे अपनों से बिछड़ गये हैं। एक आठ महीने की बच्ची जो अपना नाम भी नहीं बता सकती उसे पुखरायं के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रशासन ही उसकी देखरेख कर रहा है। इसी तरह पांच साल का बच्चा आदर्श पांडेय भी अपने माता-पिता से अलग हो चुका है। अभी तक उसके परिजनों का कुछ भी पता नहीं चला है। इन बच्चों की देखभाल के लिये समाजसेवी संस्थायें भी आगे आईं हैं। इन दोनों बच्चों के अलावा सफेद और नीले रंग की शर्ट पहने एक चार साल का बच्चा, गुलाबी रंग की फ्रॉक पहने तीन साल की लड़की और सिलेटी कलर का स्वेटर पहने एक दो साल की लड़की लावारिस हालत में पाई गई है। इन बच्चों के परिजनों का कुछ भी अता पता नहीं चल रहा है। पुलिस के अनुसार इन बच्चों के बारे में जो कोई भी जानता हो वह हेल्प लाइन नंबर पर सूचना दे सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed