फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Children were digging earthen flowers in the field, suddenly three hand grenades came into their hands

Hardoi: खेत में धरती के फूल खोद रहे थे बच्चे, अचानक हाथों में आ गए तीन हैंडग्रेनेड, पुलिस बोली- जांच हो रही है

Fri, 08 Sep 2023 08:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 08 Sep 2023 08:21 PM IST
सार

Hardoi News: कोतवाल विनोद यादव के मुताबिक एक हैंडग्रेनेड की पिन खुली थी, लेकिन इनमें जंग लगी हुई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना उच्चाधिकारियेां को दे दी गई है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Children were digging earthen flowers in the field, suddenly three hand grenades came into their hands
नाऊनगला में खेत में हैंडग्रेनेड देखते लोनार कोतवाल विनोद यादव व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में लोनार कोतवाली क्षेत्र के नाऊनगला गांव में शुक्रवार शाम खेत में धरती के फूल खोद रहे बच्चों को तीन हैंडग्रेनेड मिले। खिलौना समझकर बच्चे इन्हें अपने घर ले गए। घर में हैंड ग्रेनेड देखते ही परिजन सकते में आ गए और आनन फानन ही तीनों हैंडग्रेनेड फिर से खेत में रखवा दिए। 

विज्ञापन

जानकारी पर पहुंची पुलिस ने हैंडग्रेनेड की जांच की और इन्हें कब्जे में ले लिया। तीनों हैंडग्रेनेड में जंग लगी हुई थी और इनमें से एक की पिन भी खुली थी। नाऊनगला में एक आम का बाग है। इस बाग में खेती भी होती है। बाग में ही गांव के तीन बच्चे धरती के फूल खोद रहे थे।
विज्ञापन

थोड़ी गहरी खुदाई हो जाने पर बच्चों को तीन हैंडग्रेनेड मिले। बच्चों ने इन्हें खिलौना समझा और खेलते हुए घर लिए गए। घर में परिजनों ने बच्चों के हाथ में हैंडग्रेनेड देखे, तो उनके होश उड़ गए। हैंडग्रेनेड फिर से खेत में ही रखवा दिए गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

एक हैंडग्रेनेड की खुली थी पिन
मामले की सूचना मिलने पर कोतवाल विनोद कुमार यादव, सिपाही तेजवीर गोला और अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। कोतवाल विनोद यादव के मुताबिक एक हैंडग्रेनेड की पिन खुली थी, लेकिन इनमें जंग लगी हुई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना उच्चाधिकारियेां को दे दी गई है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed