फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Children's Library Established at Anganwadi Under Bal Gyan Jyoti Initiative

कानपुर: बगाही आंगनवाड़ी में बाल पुस्तकालय की स्थापना, बच्चों को बांटी गईं किताबें और रंग

Mon, 24 Aug 2026 04:39 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 24 Aug 2026 04:39 PM IST
सार

Kanpur News: बच्चों में पढ़ने की रुचि बढ़ाने और उनकी रचनात्मक क्षमता को विकसित करने के उद्देश्य से इनर व्हील क्लब ऑफ कानपुर रॉयल की ओर से सोमवार को बगाही स्थित आंगनवाड़ी में 'बाल ज्ञान ज्योति' कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
Children's Library Established at Anganwadi Under Bal Gyan Jyoti Initiative
किताबें, कलर बुक्स, रंग और खाने की सामग्री वितरित - फोटो : amar ujala

विस्तार

क्लब की ओर से गोद ली गई आंगनवाड़ी में बाल पुस्तकालय की स्थापना की गई। पुस्तकालय में बच्चों के लिए कहानी और कविताओं की विभिन्न ज्ञानवर्धक पुस्तकें उपलब्ध कराई गईं। साथ ही आकर्षक बुक शेल्फ भी लगाई गई, ताकि बच्चे आसानी से पुस्तकों तक पहुंच सकें। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में किताबों के प्रति रुचि पैदा करने के साथ उनकी कल्पनाशक्ति, रचनात्मकता और ज्ञान को बढ़ावा देना है।

विज्ञापन

बच्चों को बांटी गईं कलर बुक्स और रंग

कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों को कलर बुक्स और रंग वितरित किए गए। क्लब की सदस्यों ने बच्चों को पढ़ने के साथ अपनी रचनात्मक प्रतिभा को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। बच्चों को खाने की सामग्री भी वितरित की गई। क्लब की प्रोजेक्ट डायरेक्टर रुचि आनंद अग्रवाल और रुचि रविश अग्रवाल ने बच्चों के लिए बुक शेल्फ के साथ कहानी और कविताओं की पुस्तकें उपलब्ध कराईं। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए पुस्तकालय सीखने और अपनी कल्पनाओं को आकार देने का बेहतर माध्यम बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed