फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Children and teacher felt current in Auraiya, HT line has passed over the school

औरैया में बच्चों और शिक्षक को लगा करंट: स्कूल के ऊपर से गुजरी है एचटी लाइन, पेड़ में तार छू जाने से आया करंट

Thu, 04 Aug 2022 06:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 04 Aug 2022 06:01 PM IST
सार

अछल्दा ब्लॉक क्षेत्र के उच्च माध्यमिक कंपोजिट विद्यालय के ऊपर से एचटी लाइन गुजरी है। विद्यालय में स्थित पेड़ में तार छू जाने से करंट आया। इसमें स्कूल के तीन बच्चे और एक शिक्षक को चपेट में आ गए।

विज्ञापन
Children and teacher felt current in Auraiya, HT line has passed over the school
पेड़ की डाल काटते बिजली कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में विद्यालयों के ऊपर से गुजरे बिजली की तार बच्चों के लिए जोखिम भरे साबित हो रहे है। गुरुवार सुबह उच्च माध्यमिक विद्यालय कंपोजिट नल्हुपुर अछल्दा के ऊपर से गुजरी एचटी लाइन परिसर में लगे पेड़ से छू गई। तभी वहां पर मौजूद तीन बच्चें करंट की चपेट में आ गए। बचाव में एक शिक्षक भी चपेट में आ गए। स्कूल में ही बच्चों को लिटाकर शिक्षक हाथ पैर मलते रहे कुछ देर बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

विज्ञापन

अछल्दा ब्लॉक क्षेत्र नल्हुपुर में उच्च माध्यमिक कंपोजिट विद्यालय है। विद्यालय के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन गुजरी हैं। गुरुवार सुबह विद्यालय में बच्चे पढ़ने पहुंचे। सुबह करीब 8 बजकर दस मिनट पर प्रार्थना सभा के बच्चों को शिक्षक व प्रधानाध्यपक सामान्य जानकारी दे रहे थी। तभी परिसर के ऊपर से गुजरी एचटी लाइन एक पेड़ से छू गई। 

विज्ञापन

इस वजह से पेड़ के पास खड़े बच्चे कक्षा आठ के छात्र अरुण कुमार, अनुज व कक्षा छह के छात्र प्रियांशु चपेट में आ गए। बच्चों को बचाने में सहायक अध्यापक राजकुमार भी करंट की चपेट में आ गए। विद्यालय व आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बच्चों व शिक्षक को करंट से छुटाया। इसके बाद घटना की जानकारी विद्युत विभाग को दी गई। विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने पेड़ की कटाई छटाई कर औपचारिकता पूरी कर दी। 

प्रधानाध्यापक गोविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि एचटी लाइन से पेड़ में उतरे करंट की वजह से प्रार्थना सभा के बाद तीन बच्चें व सहायक अध्यापक को चपेट में आए है। कई बार विद्युत विभाग के एसडीओ कार्यालय में लिखित व मौखिक रूप से विद्यालय के ऊपर से गुजरी एचटी लाइन को हटवाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन विभाग द्वारा कोई फैसला नहीं लिया गया, जिसकी वजह से बच्चे व शिक्षक करंट की चपेट में आए। 

विज्ञापन

बोले जिम्मेदार...
खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश यादव ने बताया कि विद्यालय के पेड़ पर करंट आने की जानकारी केशमपुर फीडर के जेई ओमवीर को दी गई है। जेई ने विद्युत सप्लाई बंद की और कर्मचारियों को भेजकर एचटी लाइन में टच हो रही पेड़ों की डाली को कटवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed