फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   child was born but both of them died due to negligence at chitrakoot

प्रसूता ने बच्चा तो जना लेकिन लापरवाही में दोनों की मौत, हंगामा 

Fri, 11 Aug 2017 09:49 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 11 Aug 2017 09:49 PM IST
विज्ञापन
child was born but both of them died due to negligence at chitrakoot
डेमो

यूपी में जननी सुरक्षा योजना में शुक्रवार को एक बार फिर भारी गड़बड़ी सामने आई। प्रसूता ने बच्चा तो जना लेकिन इलाज में लापरवाही होने पर जच्चा बच्चा दोनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


पहाड़ी थानाक्षेत्र के चौरा निवासी बुद्दन प्रसाद ने बताया कि उसकी पत्नी गुड़िया देवी (24) को शुक्रवार को तेज प्रसव पीड़ा हुई। इस पर शाम को आशा उर्मिला देवी ने सीएचसी पहाड़ी मेें भर्ती कराया। वहां उसने स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। यह उसकी दूसरी संतान थी। आरोप लगाया कि कुछ देर बाद ही जच्चा और बच्चा की हालत बिगड़ने लगी। वहां मौजूद डाक्टर और स्टाफ से इलाज करने को कहा, लेकिन तत्काल किसी ने ध्यान नहीं दिया। काफी देर इलाज शुरू नहीं किया गया। इसके बाद जच्चा और बच्चा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


इस पर परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में हंगामा किया और पहाड़ी के सीएचसी स्टाफ पर कार्रवाई की मांग की। इस पर सीएमएस डॉ. एनके गुप्ता आपातकाल वार्ड के गेट पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी लेने के बाद बताया कि दोनों की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई थी। उधर, आशा उर्मिला ने बताया कि पहाड़ी में हालत बिगड़ने पर स्टाफ ने नवजात के पेट में पानी जाने और प्रसूता मेें खून की कमी बताई थी। इस मामले में सीएमओ डॉ. रामजी पांडेय ने बताया कि पहाड़ी सीएचसी के प्रभारी से पूरे मामले की जानकारी मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


-सीएचसी के स्टाफ पर लापरवाही का लगाया आरोप
-सीएमओ ने कहा, सीएचसी प्रभारी से मांगी है जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed