फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Chief Minister Mass Marriage Scheme,  For 51 thousand  a married couple became a bachelor in Kannauj

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: कन्नौज में 51 हजार के लिए शादीशुदा जोड़ा बना कुंवारा, लेने पहुंचा दोबारा फेरे

Sat, 11 Jun 2022 04:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 11 Jun 2022 04:05 PM IST
सार

यूपी के कन्नौज जिले में तेराजाकेट थाना क्षेत्र में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अनोखा मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक शादीशुदा जोड़ा अविवाहित बनकर दोबारा फेरे लेने पहुंच गया। 

विज्ञापन
Chief Minister Mass Marriage Scheme,  For 51 thousand  a married couple became a bachelor in Kannauj
कोडरमा में ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को पकड़ने के बाद शादी करवा दी। - फोटो : social media

विस्तार

कन्नौज जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत तेराजाकेट का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।  रुपये के लालच में लोग इतना गिर जाते हैं कि रीति-रिवाज को भी ताक पर रख देते हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के 51 हजार के लालच में ढाई महीने की ब्याहता ने हाथों से चूड़ियां और पैरों से बिछियां उतार दीं। इतना ही नहीं दोबारा फेरे लेने कार्यक्रम स्थल पहुंच गई। साथ में उसका पति भी था। 
विज्ञापन

दरअसल, ब्लॉक तालग्राम के मुख्यालय तेराजाकेट में शुक्रवार को विकास खंड के अलावा नगर पंचायत क्षेत्र की भी 47 जोड़ों की शादियां होनी थीं। उसमें तालग्राम ब्लॉक क्षेत्र का एक जोड़ा ऐसा भी पहुंचा, जिसकी शादी 24 मार्च को पहले ही हो चुकी थी। गांव वालों को जब इसकी जानकारी हुई तो ग्राम पंचायत अधिकारी आदित्य से शिकायत हुई। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह स्थल पर मामला चर्चा का विषय बन गया। 
विज्ञापन

ब्याहता लड़की के हाथ देखे गए तो चूड़ियां नहीं थीं। पैरों में बिछियां भी नहीं थे, लेकिन उनके निशान जरूर बने थे। बाद में मंडप पर बैठने से मना कर दिया गया। बताया गया है कि शादी और योजना का लाभ देने के लिए कई नेताओं के फोन अधिकारियों के पास पहुंचे, लेकिन उसे बैठने नहीं दिया गया। कई लोग कहते रहे कि 51 हजार रुपये के लालच में दोबारा शादी करने के लिए भी लोग जमीर बेच देते हैं। 

जब सत्यापन हुआ था, तो लड़की की शादी नहीं हुई थी। अगर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की घोषित तारीख से एक दिन पहले भी कोई शादी कर लेता है तो अपात्र होता है। तथ्य छिपाकर योजना का लाभ लेने पर वसूली की जाती है।  -अमित सिंह, बीडीओ तालग्राम 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed