{"_id":"5c9f986cbdec22146d707b44","slug":"chief-election-officer-said-understand-value-of-your-vote","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वोटर भिखमंगे बने तो नेता खरीदेंगे ही, अपने वोट का महत्व समझें- एल वेंकटेश्वर लू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटर भिखमंगे बने तो नेता खरीदेंगे ही, अपने वोट का महत्व समझें- एल वेंकटेश्वर लू
Sat, 30 Mar 2019 09:55 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 30 Mar 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने कानपुर में कहा कि सत्ता वोट पर केंद्रित होती है। वोटर ही वोट का मालिक होता है। अपने वोट का महत्व समझें। वोटर भिखमंगे बने तो नेता खरीदेंगे ही।
केडीए के स्व. अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में उद्यमियों, व्यापारियों, वकीलों, शिक्षकों और अन्य वर्ग के लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राजनेता चुनाव के समय शॉर्ट टर्म में गेम खेलते हैं। इसलिए वोटर को जागरूक रहना होगा। वोटर में जोश है, होश नहीं। शराब, पैसा, जाति से बरगलाने वालों से वोटर को बचना होगा। वोटर के बीच प्रत्याशियों को लेकर स्वस्थ चर्चा होनी चाहिए। धूप या लाइन में लगने की बात न सोचें, वोट जरूर डालें।

बूथ पर वोटर को सभी तरह की सुविधाएं मिलेंगी
मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा ने कहा कि मंडल में मतदान प्रतिशत 75 प्रतिशत तक ले जाना है। आईजी आलोक कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस वोटर का हर संभव सहयोग करेगी। जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत ने कहा कि बूथ पर वोटर को सभी तरह की सुविधाएं मिलेंगी।
शहरियों के पास वोट जरूर डालें के मैसेज भी आएंगे। एसएसपी अनंत देव ने कहा कि वोटर अपने परिवार समेत वाहन से वोट डालने जा सकेंगे। अपने वाहनों से जाने की सुविधा सिर्फ वोटर को ही मिलेगी। किसी भी प्रत्याशी या राजनैतिक दल को वोटर ढोने की इजाजत नहीं रहेगी।
फर्रुखाबाद की डीएम मोनिका रानी ने बताया कि उन्होंने अपने जिले में रोजगार सेवकों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से ज्यादातर घरों में स्वास्तिक के चिह्न की तरह वोट का चिह्न लगवाया है। कार्यक्रम में केडीए उपाध्यक्ष किंजल सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी केहरी सिंह, कानपुर देहात के डीएम समेत मंडल के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे।