फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chennai marooned student

चेन्नई की बाढ़ में फंसे शहर के छात्र

Thu, 03 Dec 2015 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Thu, 03 Dec 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
Chennai marooned student

तमिलनाडु में आई भीषण बाढ़ में महानगर और प्रदेश के कई जनपदों के पचासों छात्र फंस गए हैं। कानपुर के भी छह छात्रों के फंसे होने का पता चला है। ये सभी केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान (सीटीआई) के छात्र हैं, जो ट्रेनिंग लेने चेन्नई गए थे।

विज्ञापन


संस्थान का हास्टल चेन्नई के भिंडी क्षेत्र में है। ये छात्र वहीं हास्टल में फंसे हैं। इन छात्रों की तरफ से भेजे गए वहां के फोटोग्राफ और संदेशों से वहां की भयानक स्थिति का पता चलता है। व्हाट्सएप के जरिए भेजी गई छात्रों की सूची में उनके गृह जनपद के नाम भी हैं। ऐसे छात्रों की संख्या 62 है।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ के छात्र सूरज कुमार ने बताया कि वह जिस हास्टल में रुके हैं, उसकी पहली मंजिल पानी में डूब चुकी है। संचार व्यवस्था, बिजली, पानी सभी कुछ बाधित है। उसने बताया कि और भी छात्र फंसे हैं। दो दिल्ली के भी हैं। कानपुर के राजन कुमार, विनय पाल, सुमित कुमार, वीरेेंद्र गुप्ता, रवि गुप्ता, सुशील कुमार हास्टल में फंसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी के पचासों छात्र परेशान

राजकुमार गोरखपुर, जय सिंह चौहान गाजीपुर, प्रेम कुमार शाहजहांपुर, जितेंद्र कुमार इलाहाबाद, राजेश कुमार कुशीनगर, अरविंद कुमार चौहान मिर्जापुर, अरुन कुमार अलीगढ़, प्रमोद यादव मऊ, विनोद यादव जौनपुर, जितेंद्र सक्सेना आगरा, राज कुमार आगरा, मो. खालिद आगरा, अमित कुमार बरेली, जसवंत गुप्ता बलिया, परीक्षित यादव प्रतापगढ़, पुनीत पाल मुजफ्फरनगर, अमित कुमार मुजफ्फरनगर, राजू मिश्रा बनारस, पंकज कुमार बनारस, साजन कुमार हाथरस, योगेंद्र सिंह इटावा, लव मिश्रा इटावा, विमल कुमार फतेहपुर, सुशील कुमार जौनपुर, मो अनीस शाहजहांपुर, मो. शादाब शाहजहांपुर, दिलशाद दिल्ली, शाहिद दिल्ली, अभिमन्यु राय बलिया, अमित कुमार त्रिपाठी गोरखपुर, अरविंद कुमार मऊ, अभय कुमार गाजीपुर, राजकुमार संभल, सूरज कुमार बस्ती, मुकेश कुमार लखनऊ, शंभूनाथ गौर आजमगढ़, सूरज कुमार प्रतापगढ़, प्रीतम सिंह मुजफ्फरनगर, अजय कुमार सिंह महराजगंज, परीक्षित यादव प्रतापगढ़, प्रमोद यादव मऊ।

शहर के चमड़ा कारोबारी ले रहे हालचाल

तमिलनाडु में भारी बारिश से हुई तबाही के बाद चमड़ा कारोबारी अपने कारोबारी दोस्तों से हालचाल ले रहे हैं। मौजूदा समय में वहां का कारोबार बिल्कुल ठप हो गया है। कारखानों में पानी भरा हुआ है।

उत्तर प्रदेश लेदर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष ताज आलम ने बताया कि चेन्नई में रहने वाले काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट (सीएलई) के चेयरमैन रफीक अहमद शाह से फोन पर बात हुई है।

उन्होंने बताया कि बुधवार रात उन्हें अमेरिका जाना था। एयरपोर्ट करीब होने के बाद भी चार घंटे में पहुंचे और जब पहुंचे तो बारिश की वजह से फ्लाइट कैंसिल हो गई। हालात सामान्य नहीं हैं। इसका असर चेन्नई के एक्सपोर्ट पर भी पड़ेगा।

डॉक्टरों की कांफ्रेंस रद, सात हजार को जाना था
चेन्नई में बारिश के कारण तीन से छह दिसंबर तक होने वाली हृदय रोग विशेषज्ञों की नेशनल कांफ्रेंस भी रद्द हो गई है। कांफ्रेंस में शामिल होने को शहर से निकले वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञों को लखनऊ एयरपोर्ट से वापस आना पड़ा।

आईएमए अध्यक्ष व वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आरती लालचंदानी ने बताया कि चेन्नई के ट्रेड सेंटर में कॉर्डियोलाजिक सोसाइटी आफ इंडिया की 67वीं नेशनल कांफ्रेंस तीन दिसंबर से थी।


कांफ्रेंस में देश और विदेश से 7000 डॉक्टरों के आने की उम्मीद थी। कांफ्रेंस में शामिल होने के लिए वह और डॉ. एके त्रिवेदी लखनऊ पहुंच गए थे। बुधवार दोपहर दो बजे की फ्लाइट थी। बारिश के कारण चेन्नई की उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। चेन्नई में आयोजकों ने बताया कि प्रशासन ने सभी कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed