{"_id":"62602caa0c01601ac130cda5","slug":"cheating-in-the-name-of-admission-in-gsvm-three-thugs-caught-in-cctv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जीएसवीएम में एडमिशन के नाम पर ठगी: सीसीटीवी में कैद हुए तीन ठग, पर पहुंच से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसवीएम में एडमिशन के नाम पर ठगी: सीसीटीवी में कैद हुए तीन ठग, पर पहुंच से दूर
Wed, 20 Apr 2022 09:25 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 20 Apr 2022 09:25 PM IST
सार
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में दाखिले के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के मामले में एसपी स्वरूपनगर व्रजनारायण सिंह ने बताया कि दोनों केसों की विवेचना जारी है। वादी ने ठगों के जो नाम व पते बताए थे वहां पर टीमें भेजी गईं लेकिन कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने के नाम पर छात्र-छात्राओं से लाखों रुपये की ठगी करने वालों के सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिल गए हैं। पुलिस के पास मौजूद फुटेज में तीन शातिर कैद हुए हैं। ये फुटेज हैलट अस्पताल के आसपास लगे कैमरों के हैं।
हालांकि वादी ने ठगों के जो नाम व पते बताए थे वह अब तक की जांच में फर्जी पाए गए हैं। यानी ठगों को पता था कि पुलिस पीछे आएगी तो फर्जी पते पर पहुंचेगी, ताकि वह पकड़ में न आएं। मेडिकल में दाखिला कराने के नाम पर तीन छात्राओं से कई लाख रुपये वसूले गए थे।
जब वे दाखिला कराने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज पहुंचीं तब इसका खुलासा हुआ था, जिसके बाद पांच अप्रैल को स्वरूपनगर पुलिस ने आकाश सिंह समेत तीन पर केस दर्ज किया था। वहीं कॉलेज प्राचार्य ने भी एक केस अज्ञात पर दर्ज कराया था।

एसपी स्वरूपनगर व्रजनारायण सिंह ने बताया कि दोनों केसों की विवेचना जारी है। वादी ने ठगों के जो नाम व पते बताए थे वहां पर टीमें भेजी गईं लेकिन कोई नहीं मिला। ये भी सामने आया कि वादी कभी भी किसी निश्चित ठिकाने पर ठगों से नहीं मिले। ये ठग किसी मार्केट आदि में इनको बुलाते थे, जिससे भविष्य में वह पकड़े न जा सके। एसीपी ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद ठगों के सीसीटीवी फुटेज मिल गए हैं। जिसके आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। तीनों ठगों ने मास्क लगा रखा है। लिहाजा उनका पूरा चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है।