फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cheater bride, Hidden the details of children even from the court, gave wrong date of marriage

धोखेबाज दुल्हन: कोर्ट से छिपाई बच्चों की बात, शादी की तारीख भी गलत बताई, पहले पति और फर्जी भाई समेत अन्य फरार

Fri, 13 Oct 2023 02:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 13 Oct 2023 02:03 PM IST
सार

Kanpur News: विवेचक थाना प्रभारी कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सविता उर्फ शिवांगी के खिलाफ कई सबूत और साक्ष्य मिले हैं। उसने पहले पति से तलाक के मुकदमे बच्चे होने की बात छिपाई थी।  शादी की तिथि भी गलत बताई गई। शिवांगी के पहले से नसबंदी कराने की बात भी सामने आई है।

विज्ञापन
Cheater bride, Hidden the details of children even from the court, gave wrong date of marriage
धोखेबाज दुल्हन का खेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में इनकम टैक्स अफसर बनकर फजलगंज थाने में तैनात सिपाही जितेंद्र गौतम से शादी करके 10 लाख रुपये का चूना लगाने वाली धोखेबाज दुल्हन शिवांगी सिसौदिया उर्फ सविता देवी का एक और झूठ पुलिस ने पकड़ा लिया। शिवांगी ने पहले पति से तलाक के अदालत में दाखिल मुकदमे में दो बच्चे होने की बात छिपाई।

विज्ञापन

साथ ही 2007 के स्थान पर 2015 में शादी होना बताया। पुलिस ने अदालत से शिवांगी के तलाक के मुकदमे से जुड़े दस्तावेज हासिल किए हैं। पुलिस ने झांसी पर शिवांगी के पहले पति, कन्यादान करने वाले फर्जी भाई, भाभी व किराये पर आए जनातियों के घरों में दबिश दी, लेकिन सभी के घरों में ताले लटके मिले।

विज्ञापन

शिवांगी को फ्लैट में उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ा
झांसी के खुशीपुरा कचहरी के पास रहने वाली शिवांगी सिसौदिया उर्फ सविता देवी उर्फ पिंकी गौतम उर्फ सविता शास्त्री ने सिपाही जितेंद्र से फेसबुक पर दोस्ती की। फर्जी इनकम टैक्स इंस्पेक्टर बनकर 2021 में झांसी में शादी की थी। नजीराबाद में जितेंद्र के साथ रहने के दौरान सिपाही ने शिवांगी को फ्लैट में उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ा।

विज्ञापन

गैंग का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस झांसी पहुंची
तब उसकी असलियत सामने आई और जितेंद्र ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शिवांगी के पूरे गैंग का पर्दाफाश करने, उसके खिलाफ मजबूत साक्ष्य जुटाने के लिए नजीराबाद पुलिस झांसी गई थी। मऊरानीपुर में मंडी के पास रहने वाला पहला पति बृजेंद्र फरार है।

विज्ञापन

सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अदालत में अर्जी दी थी
उसकी दुकान और घर पर ताला लटका मिला। पुलिस ने दादी-बाबा के घर में रह रहे उसके दो बच्चों, शिवांगी के गुरसहाय थाना क्षेत्र के नुरारी गांव स्थित मायके पहुंचकर असली पिता, भाई और भाभी समेत कई लोगों से पूछताछ की है। शिवांगी ने पहले पति को जीजा बताते हुए सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट कराने के लिए अदालत में अर्जी दी थी।

मदन ने खुद को फैक्टरी मालिक बताया था
पुलिस की जांच में साफ हो गया है कि बृजेंद्र उसका पति है जीजा नहीं। पुलिस ने झांसी में ही रहने वाले शिवांगी के फर्जी भाई मदन वर्मा, भाभी, प्रेमी सोनू और शादी में किराये पर जनातियों की तलाश में उनके घरों में दबिश दी। सभी के घरों में ताले लटके मिले। मदन ने खुद को नोएडा निवासी फैक्टरी मालिक बताया था।

तलाक के मुकदमे बच्चे होने की बात छिपाई थी
विवेचक थाना प्रभारी कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सविता उर्फ शिवांगी के खिलाफ कई सबूत और साक्ष्य मिले हैं। उसने पहले पति से तलाक के मुकदमे बच्चे होने की बात छिपाई थी।  शादी की तिथि भी गलत बताई गई। शिवांगी के पहले से नसबंदी कराने की बात भी सामने आई है। इसका पता करने के लिए उसका मेडिकल कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed