फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Charge sheet filed against seven accused including Irfan Solanki, 750 page charge sheet, know what is written

Irfan Solanki: इरफान समेत सात अभियुक्तों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 750 पेज का है आरोप पत्र, जानें क्या है लिखा

Fri, 21 Jul 2023 06:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 21 Jul 2023 06:36 PM IST
सार

Kanpur News: एडीजीसी ने बताया कि सभी सात अभियुक्तों को आरोप पत्र की नकलें भी दे दी गई हैं। महाराजगंज जेल में बंद इरफान की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी हुई, जबकि बाकी छह आरोपी कोर्ट में मौजूद रहे।

विज्ञापन
Charge sheet filed against seven accused including Irfan Solanki, 750 page charge sheet, know what is written
इरफान सोलंकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में गैंगस्टर मामले में सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी समेत सात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट एमपीएमएलए सेशन कोर्ट में दाखिल कर दी है। न्यायाधीश सत्येंद्र नाथ त्रिपाठी ने दाखिल आरोप पत्र का संज्ञान भी ले लिया है। मामले की सुनवाई के लिए तीन अगस्त की तारीख नियत की गई है।

विज्ञापन

अब इस मुकदमें में भी कार्रवाई शुरू हो जाएगी। एडीजीसी भास्कर मिश्रा ने बताया कि कोर्ट में 750 पन्नों की चार्जशीट दाखिल हुई है। इसमें इरफान सोलंकी, रिजवान सोलंकी, मोहम्मद शरीफ, शौकत अली, इसराइल आटे वाला, मुरसलीन खान और एजाज उर्फ अज्जन को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

पहले गैंग चार्ट के आधार पर पांच आरोपी थे, लेकिन विवेचना के दौरान एजाज और मुरसलीन के नाम भी सामने आने पर पूरक गैंग चार्ट के आधार पर इन्हें भी मुकदमें में आरोपी बनाकर कुल सात आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी गई। कोर्ट ने आरोप पत्र का संज्ञान भी ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभियुक्तों को दी गई हैं आरोप पत्र की नकलें
एडीजीसी ने बताया कि सभी सात अभियुक्तों को आरोप पत्र की नकलें भी दे दी गई हैं। महाराजगंज जेल में बंद इरफान की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी हुई, जबकि बाकी छह आरोपी कोर्ट में मौजूद रहे। इरफान के कहने पर चार्जशीट की प्रति उनके अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित को दे दी गई है।

100 करोड़ की संपत्ति हुई जब्त
फीलखाना थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने जाजमऊ में दर्ज गैंगस्टर के मुकदमे की विवेचना की थी। विवेचक से मिली जानकारी के आधार पर एडीजीसी भास्कर मिश्रा ने कोर्ट में बताया कि सभी सातों आरोपियों की अब तक कुल 100 करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। बाकी संपत्तियों की जांच अभी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed