फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Changing Classroom commotion, jam

क्लासरूम बदलने पर हंगामा, जाम

Wed, 27 Jul 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 Jul 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Changing Classroom commotion, jam
हलीम मुस्लिम इंग्लिश स्कूल प्रबंधन के विरोध में महिलाओं ने बच्चों को साथ लेकर चंद्रिकादेवी चौराहे पर सड़क जाम कर दी। - फोटो : amarujala
कानपुर। क्लासरूम बदलने पर मुस्लिम एसोसिएशन द्वारा चमनगंज में संचालित सीबीएसई के हलीम मुस्लिम इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। विरोध में उतरीं महिलाओं ने सड़क जाम कर दी। उनका कहना था कि जब फीस इंग्लिश स्कूल की दे रहे हैं तो प्राइमरी स्कूल के परिसर में बच्चों को क्यों पढ़ाया जा रहा है। सूचना पर चमनगंज और रायपुरवा थाने की पुलिस पहुंची और अभिभावकों को समझाकर वीडियोग्राफी भी कराई।
विज्ञापन



दरअसल, प्राइमरी तक के बच्चों की क्लास इंग्लिश स्कूल परिसर से हटाकर बगल में हलीम प्राइमरी स्कूल में शिफ्ट कर दी गई है। इससे अभिभावक नाराज हैं। उनका कहना है कि यहां पर कमरे और संसाधन इंग्लिश स्कूल जैसे नहीं हैं। क्लास रूम सही नहीं हैं। चेयर खराब हैं। टॉयलेट भी गंदा रहता है। अब प्रबंधन ने बिना बताए पीजी, एलकेजी और यूकेजी की क्लास प्राइमरी में शिफ्ट कर दी है।
विज्ञापन


सूचना पर मुस्लिम एसोसिएशन के ज्वाइंट फाइनेंस सेक्रेटरी इरफान अंसारी स्कूल पहुंचे और स्कूल प्रिंसिपल सबा खान व अभिभावकों से बात की। प्रिंसिपल ने बताया कि सिर्फ तीन कक्षाएं शिफ्ट हुई हैं। वहां पर स्टाफ सीबीएसई का है। पुरानी बिल्डिंग में संसाधन बढ़ाए जा रहे हैं। कक्षा एक से इंटर तक की कक्षाएं इंग्लिश स्कूल में ही चलेंगी। इसके पहले लड़कियों को भी बगल में बने जुबली गर्ल्स स्कूल की बिल्डिंग में शिफ्ट किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed