फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   central minister said sp bsp up plundered

केंद्रीय पर्यटनमंत्री बोले, ‘सपा-बसपा ने यूपी को लूटा, जनता मांगेगी हिसाब’

Sun, 11 Dec 2016 11:27 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 11 Dec 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
central minister said sp bsp up plundered
पत्रकारों से बातचीत करते कें द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री डॉ. महेश शर्मा (बाएं से पहले) - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री डॉ. महेश शर्मा ने नोटबंदी पर कांग्रेस, सपा और बसपा को घेरा। चित्रकूट में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के कामों से सभी पार्टियों की बोलती बंद हो गई है। विपक्ष मुद्दाविहीन हो गया है। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा-बसपा ने बारी-बारी से यूपी को लूटा है। जनता इसका जवाब विधानसभा चुनाव में देगी। केंद्र सरकार यूपी के विकास के लिए सबसे ज्यादा प्रयासरत है। चित्रकूट को विश्व पर्यटन की सूची में शामिल कराने की औपचारिकता पूरी हो चुकी है। कहा कि जिस तरह धीरे-धीरे कांग्रेस मुक्त भारत बन रहा है। उसी तरह यूपी में भ्रष्टाचार फैलाने वाले सपा-बसपा का भी अंत होगा। भाजपा की सरकार बनने पर यूपी का तेजी से विकास होगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी दिखावा करते हैं। अरविंद केजरीवाल जोकर जैसी हरकतें करने लगे हैं। सपा, बसपा की जड़ ही भ्रष्टाचार से है। जो नोटबंदी से खत्म होने की स्थिति में पहुंच गई है। यादव सिंह नामक इंजीनियर को सपा, बसपा ने ही पाला। केंद्र ने उसे जेल भेजा। प्रदेश के पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रजापति मामले में भी भ्रष्टाचार ही है। पहले गायत्री को हटाया फिर चाचा-भतीजा ने सरकार में शामिल कर लिया। अलग बुंदेलखंड राज्य के सवाल पर कहा कि इसमें क्या स्थिति है, इसकी कोई जानकारी नहीं है। केंद्रीय मंत्री उमा भारती के अलग बुंदेलखंड के समर्थन के सवाल पर कहा कि वे सिर्फ इतना जानते हैं कि बुंदेलखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। सूखे व अन्य समस्याओं से जूझते प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देकर रोजगार उपलब्ध कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed