नागपंचमी पर खूब लड़े पेंच, पारम्परिक गुड़िया बनाकर पीटा गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में जगह-जगह पंतगों की दुकानों सजी जहां पंतग और मंझा खरीदने वाले लोगों की भीड़ जुटी। गुरुवार को लोगों ने नागपंचमी की पूर्व संध्या पर जमकर खरीदारी की। वहीं पतंगों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ नजर आई। लोग पतंग व मांझा की खरीदारी करने में लगे रहे। शुक्रवार को नागपंचमी का त्योहार मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। घरों में घुंघरी बनाई जाएगी। बच्चे घरों में कपड़े की गुड़िया बनाकर उसे चौराहों व नहर किनारे ले जाकर पीटेंगे। वहीं मनोकामना पूर्ति के लिए सांप को दूध पिलाएंगे। मंदिरों में भी शिव दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ेगा। इसको देखते हुए शहर के प्रमुख मंदिरों सिद्धनाथ, झंडेश्वर महादेव, मगरवारा स्थित गोकुल बाबा, गोपेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में तैयारियां कर ली गई हैं। भीड़ को देखते हुए मंदिरों में बैरीकेडिंग लगाई गई है।
आज होगा दंगल
नागपंचमी के अवसर पर शुक्रवार को तहसील क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्त्रस्म होंगे। नगरपंचायत बीघापुर में बाबा हरदेव मंदिर परिसर में परंपरागत रुप से लगने वाला दंगल होगा। जिसमें कई पहलवान शिरकत करेंगे। यह जानकारी कार्यक्रम आयोजक अवधेश शुक्ल व पप्पू शुक्ल ने दी। वहीं कस्बे में सुप्रसिद्ध मंदिर बाबा महादेव मंदिर प्रंगण में विशाल श्रंगार एवं भव्य कार्यक्रम जागरण होगा। अजय पटवा व रामकुमार साहू ने दी। वहीं बारा थानाक्षेत्र के नारायणदासखेड़ा में दोपहर 1 बजे से आल्हा कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसकी जानकारी क्षेत्र पंचायत सदस्य अति पांडेय ने दी।