फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Celebration of Independence with Amar Ujala: Maa Tujhe Pranam rally came out with pomp on Independence Day

अमर उजाला के संग आजादी का जश्न: स्वतंत्रता दिवस पर धूमधाम से निकली मां तुझे प्रणाम रैली, दिखा गजब का उत्साह

Sun, 15 Aug 2021 01:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 15 Aug 2021 01:11 PM IST
सार

चिलचिलाती धूप के बीच रैली में शामिल लोगों का उत्साह देखने लायक था। नई थीम पर निकली रैली को लेकर शहरियों में खासा उत्साह दिखा। रैली में शामिल खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन करने के लिए व्यापारी, उद्यमी, सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने जगह-जगह स्वागत किया।
 

विज्ञापन
Celebration of Independence with Amar Ujala: Maa Tujhe Pranam rally came out with pomp on Independence Day
मां तुझे प्रणाम रैली - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम रैली जोश उत्साह के साथ निकली गयी। रैली में सबसे आगे भारत माता का रथ चल रहा था। जिस रूट से रैली निकली, उसे गुब्बारों, झंडों से सजाया गया। चौराहों चौराहों पर रैली का स्वागत किया गया।
विज्ञापन


चिलचिलाती धूप के बीच रैली में शामिल लोगों का उत्साह देखने लायक था। नई थीम पर निकली रैली को लेकर शहरियों में खासा उत्साह दिखा। रैली में शामिल खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन करने के लिए व्यापारी, उद्यमी, सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने जगह-जगह स्वागत किया।
विज्ञापन


यहां से गुजरेगी रैली
फजलगंज अमर उजाला कार्यालय से शुरु हुई मां तुझे प्रणाम रैली रिचा इलेक्ट्रानिक्स विजय नगर, नीर क्षीर चौराहा, देवकी टाकीज, मेडिकल कॉलेज, बरसाना अपार्टमेंट पुराना सेल्स टैक्स रोड, रानी घाट, आर्य नगर चौराहा, होटल केडी पैलेस, बीएनएसडी इंटर कॉलेज चुन्नीगंज, मर्चेंट चेंबर सिविल लाइंस, महिला थाना पुलिस लाइन, मिस्टर ब्राउन बेकरी सिविल लाइंस, बिरहाना रोड, घंटाघर चौराहा, टाटमिल चौराहा, बाकरगंज चौराहा, किदवईनगर चौराहा, लाफिंग बुद्घा स्कूल बारादेवी, गौशाला चौराहा, दीप सिनेमा चौराहा, चावला मार्केट, फजलगंज चौराहे से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन संगठनों ने किया रैली का स्वागत
विजय नगर चौराहा पर रिचा इलेक्ट्रॉनिक्स, नीर क्षीर चौराहे पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के राजा भरत अवस्थी, देवकी टॉकीज चौराहे पर डॉ. आनंद झा, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के पास पापुलर मेडिकल स्टोर के अनुज रावत, बरसाना अपार्टमेंट में संदीप जैन, रानी घाट चौराहा पर अनु गोयल, आर्य नगर चौराहे पर आर्य नगर स्वरूप नगर व्यापार मंडल के संरक्षक राजेंद्र शुक्ला, आर्य नगर में आईआईए के पदाधिकारी, केडी पैलेस पर मदर टेरेसा फाउंडेशन के कारी गजाली खान, बीएनएसडी इंटर कॉलेज चुन्नीगंज में शिक्षक नेता शैलेंद्र द्विवेदी, मर्चेंट चैंबर हॉल सिविल लाइंस में डॉ. हेमंत मोहन, फीटा के महासचिव उमंग अग्रवाल, महिला थाना वीआईपी रोड पर योग गैलेक्सी के नवीन डरोलिया, महिला थाना सिविल लाइंस में समाजवादी व्यापार सभा के अभिमन्यु गुप्ता, जितेंद्र जायसवाल, सरसैया घाट चौराहे पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल कानपुर महानगर के महामंत्री अतुल द्विवेदी और पूरी टीम, सरसैया घाट जेल चौराहे पर आशू शर्मा अध्यक्ष कानपुर महानगर बुलियन एंड सराफा एसोसिएशन, मिस्टर ब्राउन सिविल लाइंस में कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री विनोद गुप्ता, बिरहाना रोड पर गुुर सिंह सभा के हरविंदर सिंह लॉर्ड, दवा व्यापार मंडल के संजय मेहरोत्रा, कानपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री संत मिश्रा, नयागंज पीपल वाली कोठी पर कानपुर कपड़ा कमेटी के पदाधिकारी, नयागंज में कानपुर महानगर सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारी, नयागंज गैंजेस होटल के पास दि किराना मर्चेंट एसोसिएशन, कानपुर उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट की ओर से स्वागत और सम्मान किया जाएगा। घंटाघर चौराहे पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के ज्ञानेश मिश्रा, कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के टीकमचंद सेठिया, टाटमिल चौराहा पर दि गौर फाउंडेशन के राम जी गौर, कोतवाली बाबूपुरवा, टाटमिल  और बाकरगंज के बीच यूपी मोटर्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी, बाबूपुरवा कोतवाली केसा के पास उप्र युवा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी, बाकरगंज चौराहे पर टीकम चंद सेठिया, साइट नंबर एक किदवई नगर चौराहे से पहले हिंदुस्तान नव निर्माण सेना के पदाधिकारी, बाबाकुटी चौराहे पर मारबल मार्केट व्यापार समिति के पदाधिकारी, किदवई नगर चौराहे पर कानपुर दक्षिण उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी, साइट नंबर वन चौराहे पर कानपुर उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट के महामंत्री अनूप तिवारी, लाफिंग बुद्धा स्कूल के पास सरदार अमरजीत सिंह पम्मी, गौशाला चौराहा ईश्वर नगर मदर टेरेसा स्कूल के लोग और कोआर्डिनेटर विनीत शुक्ला, दीप चौराहे पर महानगर विकास समिति के अध्यक्ष भूपेश अवस्थी, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष देवर्षि दुबे, मंत्री उदयराज, आदर्श व्यापार मंडल के राजेश सुनेजा, मणींद्र सोनी और चावला मार्केट चौराहे पर गोविंद नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष निर्मल त्रिपाठी और फजलगंज चौराहे पर शताब्दी ट्रैवेल्स के चंद्र कुमार गंगवानी स्वागत करेंगे।

ये हैं हमारे प्रायोजक
आयोजन के मुख्य प्रायोजक डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन फाउंडेशन समेत अशोक मसाले, जेट निटवियर, कपिला पशु आहार, विदिशा डिटर्जेंट पाउडर व केक, बावर्ची पशु आहार, नारायणा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, एक्सिस ग्रुप, रामा यूनिवर्सिटी, महाराणा प्रताप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, केडीएमए वर्ल्ड, कड़क फैमिली चाय, वी गैप, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, आनंद बिल्डर्स, रिचा इलेक्ट्रॉनिक्स, अपोलो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर, सोना-चांदी ज्वैलर्स, द्विवेदी कैंसर केयर सेंटर, डॉ. आनंद झा साहब, अष्ठीलॉरिल कैप्सूल, स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल, गार्डेनिया पब्लिक स्कूल, श्रीराम एजुकेशन सेंटर, डॉ. सीवी रमन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, यूनाइटेड पब्लिक स्कूल, एनआरजे ई-रिक्शा, डेन नेटवर्क, मयूर ग्रुप और पालीवाल डायग्नोस्टिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed