फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   CDO reviewed operation kayakalp on 19 points, progress of block works disappointing, salary of seven BEOs wit

लापरवाही: CDO ने 19 बिंदुओं पर की समीक्षा, ब्लॉक कार्यों की प्रगति निराशाजनक, सात बीईओ का रोका वेतन

Fri, 14 Apr 2023 01:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 14 Apr 2023 01:30 PM IST
सार

Auraiya News: जिले में ऑपरेशन कायाकल्प को लेकर बैठक हुई। इसमें सीडीओ ने सातो ब्लॉक के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान ज्यादार कार्यों की प्रगति खराब मिली, जिस पर सात बीईओ का वेतन रोका गया है।

विज्ञापन
CDO reviewed operation kayakalp on 19 points, progress of block works disappointing, salary of seven BEOs wit
बैठक में बोलते सीडीओ अनिल कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ऑपरेशन कायाकल्प को लेकर विकास भवन सभागार में बैठक हुई। इसमें जिले के सभी स्कूलों में कराए गए कार्यों की 19 बिंदुओं पर बारीकी से समीक्षा की गई। ज्यादातर स्कूलों की प्रगति खराब मिलने पर सीडीओ ने बीएसए से नाराजगी जताई।

विज्ञापन

साथ ही, सभी ब्लॉक के सात खंड शिक्षा अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। सख्त निर्देश दिए कि 30 अप्रैल से पहले प्रगति न सुधरी तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीडीओ ने जिला समन्वयक निर्माण मयंक उदैनिया से प्रगति पूछी।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने बताया कि जिले में परिषदीय विद्यालय के 74 शौचालय में पानी की आपूर्ति, 98 में टायलीकरण, 28 में मल्टीपल्स हैंडवाशिंग यूनिट, 68 में टैब रनिंग वॉटर नहीं लग सके हैं। इतना सुनते ही सीडीओ का पारा हाई हो गया और जमकर अधिकारियों पर बरसे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ बोले- विभागीय कार्रवाई कर शासन को भेजेंगे
सीडीओ अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने संबंधित बीईओ से जवाब तलब करना शुरू कर दिया। इस पर कई बीईओ जवाब नहीं दे सके। सीडीओ ने चेतावनी देते हुए कहा कि 30 अप्रैल तक सभी कामों को प्रत्येक दशा में पूरा कराए अन्यथा विभागीय कार्रवाई कर शासन को अवगत कराया जाएगा।

शिक्षक और ब्लॉक के अधिकारी नहीं ले रहे हैं रुचि
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प के तहत शासन स्तर से लगातार समीक्षा की जा रही है। छोटी-छोटी समस्याओं को कंपोजिट ग्रांट से भी ठीक कराया जा सकता है। मगर इसमें शिक्षक व ब्लॉक के अधिकारी रुचि नहीं ले रहे हैं। लगातार शिकायतें मिल रही हैं।

मिशन कायाकल्प के कार्यों में लाएं सुधार
उन्होंने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी विद्यालयों के निरीक्षण की संख्या बढ़ाएं। बीएसए अनिल कुमार ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ वह स्वयं विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे। मिशन कायाकल्प के कार्यों में सुधार लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed