{"_id":"5ba3abd6867a55013061bc0d","slug":"cbi-reaches-auraiya-for-investigation-in-kuldeep-sanger-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलदीप सेंगर प्रकरण: पीड़िता को लेकर औरैया पहुंची सीबीआई, बताए गए ठिकानों का किया मुआयना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलदीप सेंगर प्रकरण: पीड़िता को लेकर औरैया पहुंची सीबीआई, बताए गए ठिकानों का किया मुआयना
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 20 Sep 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण में औरैया कोतवाली पहुंची सीबीआई टीम
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले के भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण में सीबीआई बृहस्पतिवार को दुष्कर्म पीड़िता और उसके चाचा को लेकर पहली बार तस्दीक के लिए औरैया जिले पहुंची। सीबीआई की टीम पीड़िता द्वारा बताए गए गांव पढ़ीन भी गई, जहां अधिकारियों ने कई ग्रामीणों के बयान दर्ज किए।
बृहस्पतिवार को सीबीआई टीम दुष्कर्म पीड़िता व उसके चाचा को साथ लेकर औरैया कोतवाली पहुंची। लगभग आधा घंटे जांच पड़ताल के बाद टीम कोतवाली पुलिस के साथ ग्राम पढ़ीन में गई, जहां पर दुष्कर्म के मामले से संबंधित बिंदुओं पर जांच-पड़ताल की। गांव के कई लोगों से जानकारी की व उनके बयान दर्ज किए। लगभग एक घंटे तक चली छानबीन के दौरान गांव में पीड़िता की ओर से बताए गए कई ठिकानों पर जाकर मौका मुआयना किया। बाद में टीम वापस कोतवाली पहुंची।
कोतवाली में टीम के सदस्य कंप्यूटर पर घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाने में लगे रहे। दोपहर बाद सीबीआई टीम वापस रवाना हो गई। सीबीआई टीम से जानकारी करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया।