फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर पहुंची 'सीबीआई जांच की आंच', तत्कालीन खनन मंत्री के करीबियों के कागजात जब्त, बिस्तर खंगाले 

Sat, 05 Jan 2019 08:02 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: gaurav gaurav Updated Sat, 05 Jan 2019 08:02 PM IST
सार

- अवैध खनन मामले में जांच, सोफे, बिस्तर तक खंगाले 
- एमएलसी रमेश मिश्रा व उनके भाई दिनेश मिश्रा के घर से कागजात जब्त 
- सपा सरकार में तत्कालीन खनन मंत्री गायत्री प्रसाद के करीबी हैं रमेश मिश्रा
 

विज्ञापन
CBI raid in kanpur illegal mining case
डेमो
अवैध खनन के मामले में सीबीआई ने शनिवार को सपा एमएलसी रमेश मिश्रा और उनके बड़े भाई दिनेश मिश्रा के कानपुर नौबस्ता स्थित घर पर छापा मारा। कई घंटे सीबीआई टीम ने दोनों के घरों की छानबीन की। सोफों, बिस्तर व अलमारियों को खोलकर देखा। परिवार के लोगों से पूछताछ के साथ ही तमाम कागजात कब्जे में लिए। सीबीआई की छापेमारी से बालू माफिया में हड़कंप मचा हुआ है।
CBI raid in kanpur illegal mining case
डेमो
एमएलसी रमेश मिश्रा परिवार के साथ वाई ब्लॉक किदवई नगर में मधुलोक हॉस्पिटल के पास रहते हैं। उनके बड़े भाई दिनेश मिश्रा का इसी क्षेत्र में सीएनजी पेट्रोल पंप के निकट घर है। दिल्ली हेड क्वार्टर से सीबीआई की 15 सदस्यीय टीम ने सुबह करीब आठ बजे दिनेश मिश्रा के घर पर छापा मारा। टीम को देखते ही परिवार और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। टीम ने दिनेश के घर का चप्पा-चप्पा खंगाला। सोफा, बेड, अलमारी सब कुछ खोल कर देखा। वहां से दस्तावेजों को कब्जे में ले लिया।
 
CBI raid in kanpur illegal mining case
डेमो
टीम कागजातों को खाकी रंग के दो पिट्ठू बैग और दो लिफाफों में लेकर सुबह करीब 11:30 बजे दिनेश के घर से बाहर निकली। यहां से टीम सीधे रमेश मिश्रा के घर पहुंची। यहां करीब 2.30 घंटे तक टीम ने छानबीन व घर में मौजूद एमएलसी की पत्नी व बच्चों से पूछताछ की। यहां भी सोफे, अलमारी बिस्तरों को खंगाला। यहां से टीम ने कागजात कब्जे में लिए। जिन्हें एक बैग में भरकर टीम ले गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
CBI raid in kanpur illegal mining case
डेमो
सीबीआई अफसरों ने मीडिया को कार्रवाई के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। कहा कि सीबीआई का मीडिया सेल मामले में जानकारी दे सकेगा। टीम दोपहर 2:08 बजे एमएलसी के घर से निकल गई। बता दें कि एमएलसी रमेश मिश्रा सपा सरकार में तत्कालीन खनन मंत्री गायत्री प्रसाद के करीबी थे। उन पर नियम-कानून को दरकिनार कर पट्टे बांटने समेत कई आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
CBI raid in kanpur illegal mining case
डेमो
किसी को घर से बाहर नहीं जाने दिया
सीबीआई ने छापेमारी के दौरान दिनेश मिश्रा और रमेश मिश्रा के घर से किसी को बाहर नहीं जाने दिया। न ही किसी को घर के अंदर जाने दिया। टीम के कुछ सदस्य दोनों के घरों के बाहर बैठकर निगरानी करते रहे। टीम के वहां से जाने के बाद एमएलसी व उनके भाई के घरवालों ने कुछ भी बताने से मना कर दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed