फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CBI on wednesday reached MLA's village

उन्नाव रेप कांडः विधायक के गांव पहुंची सीबीआई, किशोरी और उसके चाचा को पूछताछ के लिए बुलाया लखनऊ

Wed, 13 Jun 2018 10:59 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 13 Jun 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
CBI on wednesday reached MLA's village
किशोरी, किशोरी का चाचा
उन्नावः भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण में किशोरी से दुष्कर्म और उसके पिता की हत्या के मुकदमे में जांच करते हुए सीबीआई को दो महीने का वक्त पूरा हो गया। बुधवार को भी सीबीआई टीम माखी थाने पहुंची। टीम गांव में कुछ लोगों से मिली। विधायक के घर के पास दो लोगों से बातचीत करने के बाद लौट गई। सीबीआई ने किशोरी और उसके चाचा को पूछताछ के लिए गुरुवार को लखनऊ बुलाया है।
विज्ञापन



गांव में रहने वाली एक किशोरी से दुष्कर्म और न्यायिक हिरासत में किशोरी के पिता की मौत की घटना में सीबीआई को जांच करते हुए बुधवार को दो महीने का वक्त पूरा हो गया। इस दौरान सीबीआई माखी थाने से लेकर विधायक घर और गांव की लगातार खाक छान रही है।
विज्ञापन



विधायक कुलदीप सेंगर और उनके भाई अतुल के अलावा माखी थाने के पूर्व एसओ अशोक भदौरिया, दरोगा केपी सिंह, विधायक की सह आरोपी शशि सिंह सहित कई और लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी सीबीआई हर बिंदु पर गहनता से पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जांच के दौरान दिल्ली से फोरेंसिक टीम बुलाकर दुष्कर्म और हत्या की घटनाओं का डेमो भी किया गया। आरोपियों को कई बार कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ भी की जा चुकी है। बुधवार को भी सीबीआई की छह सदस्यीय टीम ने गांव में जांच की। इस दौरान थाना पुलिस को साथ लेकर गांव में कुछ लोगों से एकांत में बातचीत कर जानकारी ली गई। टीम विधायक के घर के आसपास भी जांच करती नजर आई। देर शाम को टीम लौट गई। सीबीआई ने किशोरी और उसके चाचा को पूछताछ के लिए गुरुवार को लखनऊ बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed