फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cbi investigation in illegal sand mining scam in hamirpur

सिंडीकेट से वसूली रकम को फ्लैटों की खरीद में खपाया, सीबीआई को मिले पुख्ता सबूत

Tue, 07 Jan 2020 08:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 07 Jan 2020 08:13 PM IST
विज्ञापन
cbi investigation in illegal sand mining scam in hamirpur
जेसीबी से किया जा रहा अवैध खनन - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर में अवैध खनन और सिंडीकेट के नेटवर्क को लेकर सीबीआई ने तत्कालीन खनिज अधिकारी समेत 13 लोगों को दिल्ली सीबीआई कार्यालय में तलब किया है। इनमें एक खनिज विभाग का रिटायर्ड लिपिक व एक बांदा में तैनात कर्मी है। 
विज्ञापन


खनन घोटाले की जांच कर रही सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम ने बीते 25 नवंबर को मुख्यालय आकर 11 दिनों तक यहां रुककर जांच की थी। टीम ने अवैैध खनन को लेकर मौरंग कारोबारियों व इससे जुड़े अधिकारियों को तलब कर बयान लिए।
विज्ञापन


 

एमएलसी रमेश मिश्रा, उनके भाई दिनेश मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय दीक्षित के चाचा राकेश दीक्षित, एमएलसी के मुनीम बाबू नारायण कुशवाहा व अन्य से पूछताछ की थी। 11 दिनों तक चली जांच में सीबीआई को वन क्षेत्र के अंदर 43 पट्टों के लिए जारी की गई एनओसी में गड़बड़ झाला मिला।

जिसे लेकर वन विभाग के अभिलेख खंगाले और तत्कालीन डीएफओ ललित गिरि, एसडीओ संजय वर्मा से पूछताछ की। याचिकाकर्ता विजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि बीते छह दिसंबर को सीबीआई यहां से मथुरा पहुंच मौरंग कारोबारियों के खरीदे गए फ्लैटों की जांच कर चुकी है।

जो सीबीआई के रडार पर है। बताया कि अवैैध खनन के साथ सिंडीकेट के जरिये वसूली गई धनराशि मौरंग कारोबारियों ने फ्लैटों की खरीद में लगाई है। जिसके पुख्ता साक्ष्य सीबीआई को लगे हैं। याचिकाकर्ता ने बताया कि सीबीआई की जांच अंतिम दौर में है। इसके चलते सीबीआई ने तत्कालीन खनिज अधिकारी समेत अन्य 13 मौरंग कारोबारियों को दिल्ली में तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed