{"_id":"5cf80327bdec22073561d52a","slug":"cattle-body-parts-found-in-auraiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश के बाद पुलिस बल किया गया तैनात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश के बाद पुलिस बल किया गया तैनात
Wed, 05 Jun 2019 11:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 05 Jun 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
गोशाला में धूप में गोवंश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगरीया में बुधवार को गोवंश के अवशेष मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। भीड़ के आक्रोश को देख मौके पर अन्य थानों का पुलिस फोर्स भी बुला लिया गया। एएसपी कमलेश दीक्षित ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। अवशेषों को एकत्रित कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं, गांव के लोगों की ओर से मामला दर्ज करने को पुलिस को तहरीर दी गई।
ग्राम नगरीया में बुधवार की सुबह लगभग आठ बजे गांव निवासी मलखान सिंह ने खेत में घायल अवस्था में गाय पड़ी देखी तो उसने जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने आसपास और छानबीन की तो गांव के बड़े बंबा के पास खाल के अलावा खेतों में जगह-जगह गोवंश के अवशेष बिखरे मिले। इस पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के थानों का भी फोर्स मौके पर बुला लिया गया।
एएसपी कमलेश दीक्षित ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। साथ ही उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया। जगह-जगह पड़े गोवंश के अवशेष को एकत्रित कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एडीएम विजय बहादुर, एसडीएम रमापति, सीओ लालता प्रसाद भी भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
ग्राम नगरिया में इस तरह की घटना कोई पहली बार नहीं हुई है। बल्कि इससे पहले भी 2016 में ईद के ही दिन ऐसा मामला हो चुका है। जिसमें कई गोवंशों के शव मिलने से हड़कंप मच गया था। जिसके बाद पुलिस ने ही स्थिति को संभाला था। इसके अलावा नगरिया गांव में ताजिया को लेकर भी पूर्व में माहौल खराब हो चुका है। हालांकि पुलिस सतर्कता के चलते शांति बनी हुई है।