फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   catering demand in lok sabha elections 2019

लोकसभा चुनाव से पहले अचानक बढ़ गई हलवाइयों की मांग, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Sat, 30 Mar 2019 06:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, कानपुर
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 30 Mar 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
catering demand in lok sabha elections 2019
लोकसभा चुनाव 2019 - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव 2019 का बिगुल बजते ही अचानक से बढ़ी हलवाईयाें की मांग ने सभी को हैरत में डाल दिया है। लोकसभा चुनाव के सभी प्रत्याशी भी लगभग फाइनल हो चुके हैं। इन सबके बीच कैटरिंग कारोबारी भी अपना मेन्यू तैयार करने में लगे हैं।
विज्ञापन


प्रत्याशियों के प्रचार प्रसार में लगने वाले कार्यकर्ताओं के लिए सुबह का नाश्ता, दोपहर और रात के खाने की अलग-अलग वैराइटी परोसने की तैयारियों में जुटे हैं। 90 से 100 रुपये तक की थाली भी इनकी लिस्ट में शामिल है। कानपुर में 29 अप्रैल को मतदान होना है।
विज्ञापन


 

समर्थकों के लिए तैयार होता है खाने का मेन्यू

दो अप्रैल से प्रत्याशियों के पर्चा दाखिल होने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कैटरिंग कारोबारी मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि खाने के मेन्यू तैयार कर लिए गए हैं। 25-30 रुपये में पांच पूड़ी और सब्जी का पैकेट नाश्ते में होगा। इसी तरह दोपहर के खाने में चार रोटी, एक सब्जी, एक दाल, चावल और सलाद का पैकेट 90-100 रुपये में मिलेगा।

इसी तरह रात के खाने का पैकेट होगा। प्रत्याशी या उनके समर्थक अपने अनुसार खाना या नाश्ता बनवाना चाहेंगे तो इसकी भी व्यवस्था होगी। कारोबारी रितेश चोपड़ा कहते हैं जल्द ही प्रत्याशियों या उनके समर्थकों से मुलाकात कर मेन्यू बताया जाएगा।

 

लोकसभा चुनाव में असमान छुएगा कैटरिंग का व्यापार

प्रत्याशियों के पर्चा दाखिल होने के बाद आर्डर मिलने की संभावना है। बड़ी पार्टी के प्रत्याशी 20-25 दिन का आर्डर बुक करते हैं। यूपी के विधानसभा चुनाव में भी कैटरिंग का बड़ा कारोबार मिला था। इस बार भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

हलवाई राकेश कुमार ने बताया कि कई पार्टियों के प्रत्याशी खाना बनवाना पसंद करते हैं। इसके लिए वो लोग हलवाइयों को बुक कर कच्चा माल खुद ही उपलब्ध कराते हैं। ये लोग पूड़ी-सब्जी, जलेबी, समोसा बनाने वाले हलवाइयों की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed