फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case on twenty for threatening VDO

वीडीओ को धमकी देने में बीस पर केस

Fri, 28 May 2021 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Case on twenty for threatening VDO
संदलपुर। धरमपुर गांव में प्रधान के शपथ ग्रहण के बाद गांव के लोगों ने वीडीओ व तकनीकी सहायक के साथ अभद्रता करने के साथ जान से मारने की धमकी दी थी। मामले में पुलिस ने एक नामजद सहित बीस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मंगलपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में तैनात सचिव मनोज कुमार कनौजिया ने पुलिस को बताया कि 25 मई को शपथ ग्रहण के लिए तकनीकी सहायक नरेंद्र कुमार को गांव भेजा गया था। नव निर्वाचित प्रधान संजय गुप्ता व सदस्यों को शपथ दिलाकर वह वापस आ रहे थे। तभी रास्ते में गांव के रहने वाले शुभम बाजपेयी सहित 15 से बीस लोगों ने घेरकर उसके साथ अभद्रता की।
विज्ञापन

विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। वहीं साथ में सहयोग के लिए गए ग्राम विकास अधिकारी दिलीप कुमार के साथ भी अभद्रता कर धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक मंगलपुर वीरपाल सिंह तोमर ने बताया कि सचिव की तहरीर पर एक नामजद सहित बीस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed