फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of threatening shopkeeper with revolver in kanpur, police engaged in identifying the accused

Kanpur Crime: दुकानदार को रिवाल्वर से धमकाने का मामला, आरोपी की पहचान में जुटी पुलिस

Tue, 03 Jan 2023 12:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 03 Jan 2023 12:33 PM IST
सार

चकेरी थाना क्षेत्र में नशेबाज युवक के द्वारा दुकानदार को धमकाने का वीडियो वायरल हो गया। थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। विवाद का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

विज्ञापन
Case of threatening shopkeeper with revolver in kanpur, police engaged in identifying the accused
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के चकेरी जाजमऊ में एक नशेबाज का पान मसाला दुकानदार को रिवाल्वर लेकर धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं, पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान जुटाने में जुटी है। वीडियो जाजमऊ के जेके कॉलोनी का बताया जा रहा है।

विज्ञापन

इसमें एक बाइक सवार युवक हाथ में रिवाल्वर लेकर पान मसाला दुकानदार को धमकाते हुए दिख रहा है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि आरोपी युवक नशे की हालत में था। उसका इलाके के एक युवक के साथ विवाद हुआ था।इसमें वह दुकानदार से युवक का पता पूछ रहा था। इस बीच आक्रोशित होकर उसने रिवाल्वर निकाल लिया। फिर दुकानदार से गाली गलौज कर धमकाने लगा। इसका लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि ये वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।

विज्ञापन

जाजमऊ थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। दुकानदार से भी पूछताछ की गई है। विवाद का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है और उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed