फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   case of the murder of a young man in kanpur dehat

यूपी: साथी का कच्छा पहनने पर पेट में चाकू घोंपा, युवक की मौत, आरोपी फरार

Sat, 27 Feb 2021 02:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 27 Feb 2021 02:57 PM IST
विज्ञापन
case of the murder of a young man in kanpur dehat
सांकेतिक तस्वीर
कानपुर देहात में रनियां क्षेत्र की प्लास्टिक पाइप बनाने वाली फैक्टरी में गुरुवार को ऑपरेटर ने धोखे से अपने ही साथी का कच्छा पहन लिया। यह बात उसके साथी को नागवार गुजरी। विवाद बढ़ने पर साथी ने ऑपरेटर के पेट में चाकू घोंप दिया।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल युवक को हैलट कानपुर ले गए। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे सीओ ने छानबीन की। घटना के बाद आरोपी फरार है। रनियां औद्योगिक क्षेत्र के साइड नंबर-एक पर लक्ष्य पार्क के पास जीजी मैन्यूफैक्चरिंग नाम से प्लास्टिक पाइप बनाने की फैक्टरी संचालित है।
विज्ञापन


फैक्टरी में कुल आठ मजदूर व दो मशीन आपरेटर हैं। उनके रहने के लिए फैक्टरी मेें ही दो कमरे बने हैं। गुरुवार को मशीन ऑपरेटर बहराइच, चुलमा मर्दनपुर निवासी विवेक शुक्ला (30) ने नहाने के बाद अपने साथी ऑपरेटर बांदा, थाना तिंदवारी ग्राम गजनी निवासी अजय का कच्छा धोखे से पहन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर अजय भड़क गया और गालीगलौज करने लगा। बात इतनी बढ़ गई कि अजय ने सब्जी काटने के लिए रखी चाकू से विवेक शुक्ला के पेट में कई वार कर दिए। वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर मौजूद फैक्टरी के गार्ड सुरेंद्र कुमार ने जानकारी अन्य कर्मियों को दी।

घायल को विसायकपुर के निजी अस्पताल में ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान विवेक की मौत हो गई। इधर, सूचना पर सीओ सदर संदीप सिंह, अकबरपुर एसएसआई मनजीत सिंह, रनियां चौकी इंचार्ज अनुराग पांडेय मौके पर पहुंचे और फैक्टरी कर्मियों से पूछताछ की। सीओ ने बताया कि मृतक के परिजनों का घटना की जानकारी दी गई है। घटनास्थल आरोपी चाकू लेकर फरार है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

फैक्टरी गार्ड को लेकर आरोपी की तलाश शुरू
मशीन ऑपरेटर विवेक शुक्ला को चाकू मारने के बाद आरोपी अजय मौके से फरार हो गया। घटना के बाद फैक्टरी के गार्ड ने जानकारी दी थी। वह आरोपी को पहचानता था। पुलिस ने गार्ड सुरेंद्र कुमार को साथ मेें लेकर शेरपुर तरौंदा, रनियां पड़ाव, चिटिकपुर, बाजार सहित अन्य जगहों पर आरोपी की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

दो वर्ष पहले हुई थी मृतक की शादी
मृतक विवेक की शादी दो वर्ष पहले गोंडा जिला के चौदाहा के मेटुकहा गांव निवासी मधु से हुई थी। मृतक के पांच साल का एक बेटा भी है। परिवार को गांव में छोड़कर वह पिछले सात माह से प्लास्टिक फैक्टरी में मशीन ऑपरेटर का काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed