{"_id":"602772178ebc3ee9296fade2","slug":"case-of-the-murder-of-a-girl-and-youth-in-jalaun","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जालौन: छात्रा के ससुरालियों, मायके वालों पर हत्या की रिपोर्ट, इस हालत में मिली थी युवती, कुछ दूर पड़ा था युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: छात्रा के ससुरालियों, मायके वालों पर हत्या की रिपोर्ट, इस हालत में मिली थी युवती, कुछ दूर पड़ा था युवक का शव
Sat, 13 Feb 2021 12:22 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:22 PM IST
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो व गमगीन बैठे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के जालौन जिले में हाईवे पर गुरुवार को घायल हालत में मिली शादीशुदा एएनएम छात्रा और उससे कुछ दूरी पर मिले युवक के शव के मामले में शुक्रवार को युवक के परिजनों ने युवती के मायके वालों और ससुरालियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाल सुधाकर मिश्रा का कहना है कि फिलहाल छात्रा की हालत बेहद गंभीर है और उसका इलाज ग्वालियर के अस्पताल में चल रहा है। फिर भी हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। बता दें कि गुरुवार की शाम आटा क्षेत्र के अजनारा रोड पर कार सवार कुछ लोग एएनएम का कोर्स कर रही छात्रा भावना पुत्री दिनेश को सड़क पर फेंक गए थे।
गंभीर हालत में घायल भावना को लेकर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची ही थी कि उससे कुछ दूरी पर उरई कोतवाली क्षेत्र में धरगुंवा के पास एक युवक का शव भी मिला। उसके पास भावना की स्कूटी और मोबाइल भी था।

देर रात युवक की शिनाख्त माधौगढ़ के बीफार्मा के छात्र सुमित पुत्र विनोद के रूप में हुई। पुलिस दोनों के बीच तार जोड़ ही रही थी कि सुमित के परिजनों ने भावना के ही मायके और ससुरालियों पर हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दे दी।
परिजनों का आरोप है कि कुछ समय पूर्व भावना रेंढर स्थित अपनी ससुराल से भी अचानक गायब हो गई थी, जिस पर उन लोगों ने सुमित से विवाद किया था। सुमित के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को युवती के मायके वालों और ससुरालियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।
कोतवाल का कहना है कि भावना के होश आने पर ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। रही बात सुमित के परिजनों के आरोपों की तो उनकी जांच पड़ताल की जाएगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार भावना के पति देवेंद्र को भी गुरुवार की रात ही पुलिस कोतवाली ले आई है। पुलिस ने इसी एफआईआर में भावना पर हुए जानलेवा हमले की भी रिपोर्ट दर्ज की है।