फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of missing son of bullion in Kanpur, police caught three youths by tracing them from CCTV

Saraf's missing son case: रितिक का मोबाइल, ईयरफोन और जूता बरामद, पुलिस ने ट्रेस कर पकड़े तीन युवक

Fri, 26 Aug 2022 02:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 26 Aug 2022 02:53 PM IST
सार

गंगा किनारे से रितिक का लोअर और साइकिल बरामद हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन युवकों को ट्रेस कर हिरासत में लिया है। उनके पास से रितिक की चीजें मिली है। युवकों का कहना है कि रितिक डूब गया था।

विज्ञापन
Case of missing son of bullion in Kanpur, police caught three youths by tracing them from CCTV
रितिक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में सराफ के बेटे रितिक के लापता होने के मामले में पुलिस ने उसका मोबाइल, इयरफोन, जूता व टीशर्ट आदि गुरुवार को बरामद कर लिया। घाट पर मौजूद तीन युवकों ने इन सभी चीजों को पार किया था। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने इनको ट्रेस किया। तीनों से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन

युवकों का दावा है कि रितिक डूब गया था, जिसको वह उसका सामान पार कर वहां से भाग गए थे। बता दें कि ब्रह्मनगर निवासी सराफ अमर सिंह का बेटा रितिक (22) मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे घर से साइकिलिंग करने निकला था, लेकिन नहीं लौटा।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच में पाया था कि उसने उसी सुबह 6:58 बजे अटल घाट के भीतर प्रवेश किया था लेकिन बाहर नहीं निकला था। वहां से उसकी साइकिल व लोअर बरामद हुआ था। एसीपी सीसामऊ निशंक शर्मा ने बताया कि फुटेज में एक लाल शर्ट पहने हुए युवक दिखाई दे रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोगों से पूछताछ कर पहले उस तक पहुंचा गया। उसके दो अन्य साथियों को भी उठाया गया। इन सभी के पास रितिक का सामान मिला। पूछताछ में तीनों ने किसी वारदात को अंजाम देने की बात से इनकार किया है। फिर भी पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। गुरुवार को भी गोताखोरों ने करीब सात घंटे तक गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया।

गंगा बैराज पर पहुंच बंद कर दिया था मोबाइल
रितिक दो सिम इस्तेमाल करता था। दोनों सिम एक ही मोबाइल में थे। एसीपी ने बताया कि सीडीआर से पता चला कि ये तीनों युवक मोबाइल व अन्य सामान लेकर बैराज पहुंचे थे। वहीं पर मोबाइल बंद कर दिया था। फुटेज व युवकों के बयानों से भी इसकी पुष्टि हो गई है।

नहाने के लिए गया और डूब गया

पुलिस को इन युवकों ने बताया कि मंगलवार सुबह वह भी घाट पर पहुंचे थे। उन्होंने देखा कि साइकिल से आए युवक ने कपड़े उतारे और नहाने के लिए छलांग लगा दी। चंद सेकेंड बाद वह डूबने लगा था। पुलिस इस बात पर यकीन नहीं कर रही है। इसलिए पुलिस साजिश के बिंदु पर ही तफतीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed