फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Case of kidnapping of four and a half year old innocent in Hamirpur, son of close cousin hatched a conspiracy for money

Hamirpur News: साढ़े चार साल के मासूम के अपहरण का मामला, पैसों के लिए सगे ताऊ के बेटे ने रची थी साजिश

Thu, 09 Jun 2022 07:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 09 Jun 2022 07:04 PM IST
सार

विवेक नगर मोहल्ला निवासी राजस्व कर्मी के मासूम बच्चे का दिन-दहाड़े अपहरण कर लिया गया था। इस मामले में अपहरण करने वाला उसी के ताऊ का बेटा निकला है। पैसों के लालच में साथी के साथ मिलकर चचेरे भाई का अपहरण किया था। 

विज्ञापन
Case of kidnapping of four and a half year old innocent in Hamirpur, son of close cousin hatched a conspiracy for money
सीसीटीवी में कैद हुई थी अपहरण की घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के विवेक नगर मोहल्ला निवासी राजस्व कर्मी के पांच वर्षीय बेटे का अपहरण करने वाला वादी के ही बड़े भाई का बेटा और उसका साथी निकला। आरोपियों की पहचान हो गई है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने बताया कि बीते 30 मई को दिनदहाड़े विवेक नगर मोहल्ला निवासी कलक्ट्रेट के प्रधान सहायक प्रभात तिवारी के पांच वर्षीय पुत्र वैभव तिवारी का अपहरण हुआ था, जिसे तीन घंटे बाद पुलिस ने घायल अवस्था में बांदा के जसपुरा के पास से बरामद किया था। 

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि घटना में शामिल कोई और नहीं बल्कि वादी प्रभात तिवारी के कानपुर नगर के थाना चकेरी के कैलाश बिहार मोहल्ला निवासी बड़े भाई प्रदीप तिवारी के पुत्र सोमेश तिवारी व उसका साथी सुमित तिवारी पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी तिवारीपुर थाना जाजमऊ कानपुर नगर शामिल हैं। इनकी पहचान अलग-अलग स्थानों से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए टीमें रिश्तेदारों, दोस्तों व अन्य स्थानों में दबिश दे रही हैं। शीघ्र ही गिरफ्तारी की जाएगी। 

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 30 मई को यह घटना हुई। उसी दिन से सोमेश घर से फरार था। 31 मई को जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने चकेरी थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अपहरण पैसों के लालच में किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed