{"_id":"66b38f90f91cd01d820df559","slug":"case-of-gang-misdeed-with-teenager-in-banda-2024-08-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: लड़की को मोमोज खिलाने के बहाने बाजार ले गई महिला, फिर तीन लोगों ने नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लड़की को मोमोज खिलाने के बहाने बाजार ले गई महिला, फिर तीन लोगों ने नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म
Wed, 07 Aug 2024 08:49 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 07 Aug 2024 08:49 PM IST
सार
यूपी के बांदा जिले में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
बांदा जिले में पड़ोसी महिला एक किशोरी को मोमोज खिलाने के बहाने बाजार ले गई। यहां किशोरी को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोशी की हालत में किशोरी को बांदा ले गए। वहां मकान मालिक के पुत्र समेत तीन युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। अगले दिन होश में आने पर किशोरी को रेलवे स्टेशन में छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन
किशोरी ने फोन से घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों के साथ किशोरी ने अतर्रा कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी अपने परिजनों के साथ अतर्रा कस्बे में एक मोहल्ले में किराए के मकान में रहती है। किशोरी की मां का आरोप है कि बीती 29 जुलाई 2024 की शाम पड़ोसी महिला उर्मिला उसकी पुत्री को मोमोज खिलाने की बात कहकर बाजार ले गई। वहां मकान मालिक के पुत्र कमल व दिखितवारा गांव निवासी चंदू ने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।
विज्ञापन
जब उसकी पुत्री को नशा हो गया तो महिला समेत तीनों उसकी पुत्री को लेकर बांदा आ गए। बांदा में आजाद नगर मोहल्ले निवासी शिवम सभी को अपने साथ एक कमरे में ले गया। वहां तीनों युवकों ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। दूसरे दिन सुबह जब किशोरी होश में आई तो आरोपी उसे रेलवे स्टेशन में छोड़कर भाग निकले। किशोरी ने फोन से पूरी घटना अपने परिजनों को बताई।
परिजन उसे लेकर घर आए। पहले आरोपियों पक्ष से समझौते की बात चली। बाद में एसपी को तहरीर दी। कोतवाली प्रभाराी कुलदीप तिवारी ने बताया कि महिला समेत चारों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण व न्यायालय में बयान कराए गए हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।