फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   case of factionalism between BJP councilors and mayor in kanpur

कानपुर: भाजपा पार्षदों-मेयर के बीच गुटबाजी के मामले में नया मोड़, मंत्रियों को भेजी शिकायती चिट्ठी

Sun, 28 Jul 2019 01:00 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 28 Jul 2019 01:00 PM IST
विज्ञापन
case of factionalism between BJP councilors and mayor in kanpur
महापौर प्रमिला पांडेय - फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर में पार्षदों और मेयर के बीच के मामले में बात आगे बढ़ती जा रही है। पार्टी स्तर से और सरकार के स्तर पर यह मामला चर्चा में आ गया है। शनिवार को पार्षद दल के नेता महेंद्र शुक्ला दद्दा की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव और नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना को मामले से जुड़ी शिकायती चिट्ठी भेजी है।
विज्ञापन


शनिवार को दोपहर बाद नगर निगम परिसर में फिर यह चर्चा उठी कि दूसरे गुट से जुड़े कुछ पार्षद मेयर के बेटे के साथ गेस्ट हाउस में बैठक कर रहे हैं। इस संबंध में जब दूसरे पक्ष से बात की गई तो बताया कि गेस्ट हाउस में ऐसी कोई बैठक नहीं हुई।
विज्ञापन


बताया कि ऐसे ही कुछ लोग मिलने के लिए आए थे। इधर पार्टी स्तर से भी मामले की जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश इकाई को भेज दी गई है। पता चला है कि जल्द ही दोनों पक्षों के लोगों को पार्टी के सामने अपनी सफाई के लिए बुलाया जाएगा। इसी तरह विभागीय स्तर से भी नगर विकास मंत्री की तरफ से नगर आयुक्त से भी इस मामले की रिपोर्ट लेने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही कानपुर आएंगे स्वतंत्र देव
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव जल्द ही महानगर आएंगे। पार्टी उत्तर इकाई जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष को कानपुर आगमन के लिए समय मांगा गया है। जल्द ही कार्यकर्ताओं का एक कार्यक्रम होगा, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष का सम्मान किया जाएगा। इस दौरान वह सभी कार्यकर्ताओं की बातें भी सुनेेंगे।

हमने पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष और दोनों जिलाध्यक्षों को मामले की जानकारी दी है। यदि किसी से कोई गलती हुई है तो सभी एक साथ आकर बैठें, बातचीत से मामले को सुलझाना चाहिए। इस तरह से बिना वजह की बयानबाजी का कोई मतलब नहीं होता है। - प्रमिला पांडेय महापौर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed