फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of cheating US citizens, news update

अमेरिकी नागरिकों से ठगी का मामला: दो दिन की कस्टडी रिमांड पर जसराज, खुलेंगे कई राज

Thu, 29 Jul 2021 02:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 29 Jul 2021 02:15 PM IST
सार

जालसाजों ने 12 हजार से ज्यादा विदेशियों से आठ करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया था। मंगलवार को कोर्ट ने जसपाल की दो दिन की कस्टडी रिमांड मंजूर की थी।

विज्ञापन
Case of cheating US citizens, news update
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्राइम ब्रांच की टीम ने फर्जी कॉल सेंटर के जरिए अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने वाले मास्टर माइंड जसराज को बुधवार को दो दिन के रिमांड पर लिया। चार घंटे की पूछताछ के बाद पुलिस उसे दिल्ली लेकर रवाना हो गई। 14 जुलाई को क्राइम ब्रांच की टीम ने काकादेव में कॉल सेंटर की आड़ में अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले गिरोह का भंड़ाफोड़ करते हुए मोहिंद्र समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।  
विज्ञापन


पुलिस ने 21 जुलाई को गिरोह के मास्टर माइंड दिल्ली निवासी जसराज को दबोचा था। जालसाजों ने 12 हजार से ज्यादा विदेशियों से आठ करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया था। मंगलवार को कोर्ट ने जसपाल की दो दिन की कस्टडी रिमांड मंजूर की थी।
विज्ञापन


बुधवार सुबह 10 बजे जसराज को कस्टडी रिमांड पर लेकर क्राइम ब्रांच कार्यालय पहुंची। यहां चार घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ में उसने दिल्ली में चलने वाले कॉल सेंटर समेत बैंक ऑफ  अमेरिका के खाते के बारे में पुलिस को अहम जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद टीम जसराज को लेकर दिल्ली रवाना हो गई। डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने बताया कि मोहिन्द्र का दिल्ली में एक और कॉल सेंटर चल रहा है। जहां टीम जसराज को लेकर जाएगी। उसके घर की भी तलाशी ली जाएगी। इस दौरान पुलिस टीम को वहां से कई और सबूत मिलने की उम्मीद है। दो दिन की रिमांड में सबूतों को पक्का करने का कार्य किया जाएगा। जिससे केस मजबूत हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed