{"_id":"60fce9f58ebc3e581c1d932e","slug":"case-of-cheating-from-american-citizens-application-to-take-jasraj-on-remand-secrets-of-high-tech-fraud-will-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी नागरिकों से ठगी का मामला: जसराज को रिमांड पर लेने की अर्जी, खुलेंगे हाईटेक ठगी के राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिकी नागरिकों से ठगी का मामला: जसराज को रिमांड पर लेने की अर्जी, खुलेंगे हाईटेक ठगी के राज
Sun, 25 Jul 2021 10:06 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 25 Jul 2021 10:06 AM IST
विज्ञापन
आरोपी एल थॉमस अपनी पत्नी के साथ और जसराज
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी नागरिकों से साइबर ठगी करने वाले गिरोह के मास्टर माइंड जसराज सिंह को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेगी। जिसकी अर्जी भी दाखिल कर दी है। रिमांड के दौरान पुलिस अफसर उससे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी हासिल करेंगे।
काकादेव के फर्जी कॉल सेंटर के अलावा एनसीआर के शहरों में पुलिस उसको ले जा सकती है। क्राइम ब्रांच साइबर ठगी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ कर पांच आरोपियों को जेल भेज चुकी है। इसमें गिरोह का सरगना जसराज सिंह भी शामिल है।
क्राइम ब्रांच के मुताबिक तमाम जानकारियां अभी मिलना बाकी हैं। उसमें जसराज के पूरे खाते और नेटवर्क आदि की जानकारी शामिल है। गिरोह में और कौन कौन शामिल है उसका भी पता करना है। इसलिए पुलिस जसराज को रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन
कितने कॉल सेंटर, अभी स्पष्ट नहीं
जब क्राइम ब्रांच ने कॉल सेंटर संचालक मुनेंद्र शर्मा को जेल भेजा था तब उसने पूछताछ में बताया था कि इसी तरह के एक दर्जन कॉल सेंटर देश भर में चल रहे हैं। ये सभी सेंटर जसराज ही चलवा रहा है। मगर जसराज ने गिरफ्तारी के दौरान ये बात नहीं कबूली थी।
रिमांड के दौरान इस बारे में क्राइम ब्रांच पूछताछ करेगी। वहीं ये भी पता चला है कि आरोपी ने दिल्ली के दो बड़े कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट में करोड़ों रुपये खपाए हैं। अगर तथ्य मिलते हैं तो पुलिस इस प्रॉपर्टी पर भी कार्रवाई करेगी।