फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Caretaker Murder in Bithoor Farmhouse Solved, Accused Arrested

केयरटेकर हत्याकांड: फूलचंद्र यादव का हत्यारा गिरफ्तार, सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट, आला कत्ल भी बरामद

Tue, 11 Aug 2026 04:08 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 11 Aug 2026 04:08 PM IST
सार

Kanpur News: बिठूर स्थित केशव वाटिका फार्म हाउस के केयरटेकर फूलचंद्र यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी विनय सिंह चौहान को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल आला कत्ल बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
Caretaker Murder in Bithoor Farmhouse Solved, Accused Arrested
बिठूर हत्यारोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में बिठूर के सिंहपुर स्थित केशव वाटिका (कोठारी) फार्म हाउस में केयरटेकर फूलचंद्र यादव (58) की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी विनय सिंह चौहान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल भी बरामद किया है। 

विज्ञापन
Trending Videos





आरोपी की गिरफ्तारी मंगलवार को प्रतापुर हरि मोड़ से सिंहपुर जाने वाले मार्ग पर मुखबिर की सूचना के आधार पर घेराबंदी कर की गई। फूलचंद्र मूलरूप से अयोध्या के रहने वाले थे और पिछले करीब 22 से 25 वर्षों से फार्म हाउस में केयरटेकर के रूप में काम कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों, साक्ष्यों और अन्य बिंदुओं पर जांच 

आठ अगस्त को उनकी पत्नी जसोमति की तहरीर पर बिठूर थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। घटना के बाद पुलिस ने फार्म हाउस के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य बिंदुओं पर जांच शुरू की।

विज्ञापन

निशानदेही पर आला कत्ल बरामद

जांच के दौरान पुलिस को आरोपी विनय सिंह चौहान के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले। मंगलवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने प्रतापुर हरि मोड़ से सिंहपुर जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी को पकड़ लिया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया भारी वस्तु वाला आला कत्ल बरामद कर लिया।

सिर पर भारी वस्तु से चोट लगने की पुष्टि

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी फूलचंद्र के सिर पर भारी वस्तु से चोट लगने की पुष्टि हुई है। पुलिस अब आरोपी से हत्या के पीछे की वजह, घटना के समय उसकी मौजूदगी और वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका को लेकर पूछताछ कर रही है।  इसके आधार पर जांच बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed