फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Car stuck on underpass, pedestrians troubled by traffic jam for 1.25 hours

Kanpur News: अंडरपास पर फंसी कार, सवा घंटे जाम से परेशान रहे राहगीर

Sun, 12 Nov 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 12 Nov 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Car stuck on underpass, pedestrians troubled by traffic jam for 1.25 hours
रूरा। वैकल्पिक मार्ग के अंडर पास पर शनिवार दोपहर एक कार के फंस जाने से करीब सवा घंटे जाम लगा रहा। इससे दो पहिया व पैदल राहगीर परेशान रहे। यातायात पुलिस के पहुंचने पर स्थिति सामान्य की जा सकी।
विज्ञापन

रूरा कस्बे में रेलवे ओवर ब्रिज बनने के कारण क्रागिंग को बंद किया गया है। इधर वैकल्पिक मार्ग के रूप में पुराने अंडर पास को चालू किया गया है। यह पुल संकरा होने के कारण आवाजाही में परेशानी होती है। शनिवार को त्योहार की बाजार करने के लिए कस्बे में आवाजाही अधिक रही। भीड़ होने के कारण रूरा नहर पुल रोड, भटौली रोड, क्रासिंग रोड पर जाम रहा। वहीं दोपहर दो बजे के करीब अंडर पास के संकरे रास्ते एक कार आकर फंस गई। इससे अंडरपास के दोनों ओर सड़क पर जाम लग गया। एक सैकड़ा से अधिक दो पहिया व साइकिल सवार लोग फंस गए। कुछ कार सवार भी पीछे आकर रुके। इस बीच जाम की जानकारी मिलते ही रूरा थाने की पुलिस व क्रासिंग के पास तैनात यातायात पुलिस के कर्मी पहुंचे। पुलिस ने शास्त्रीनगर की आेर ढलान में फंसी कार हटवाई। इसके बाद बारी बारी से वाहन सवारों को गुजारा। जिसके बाद साढ़े तीन बजे के करीब जाम पूरी तरह से खुल सका। थाना प्रभारी कपिल दुबे ने बताया कि जाम पर एसएसआई देव नारायण द्विवेदी व स्वयं मौके पर पहुंचे थे। कार फंसने के बाद कुछ वाहन सवार आड़े तिरछे घुस आए, इससे जाम लग गया था। जाम खुलवाने के बाद यातायात सामान्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed