फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Car stolen from KTL service center

केटीएल के सर्विस सेंटर से चोरी हो गई कार

Sat, 07 Aug 2021 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Car stolen from KTL service center
कानपुर देहात। अकबरपुर स्थित केटीएल के सर्विस सेंटर से शुक्रवार को एक कार चोरी हो गई। वाहन स्वामी ने एक माह पहले कार खरीदी थी। इस दौरान कार स्वामी को सर्विस के नाम पर करीब आठ घंटे बैठाए रखा गया। बाद में कार चोरी होने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

राजपुर के सिलहरा गांव के रामप्रताप ने बताया कि उसने एक माह पहले अकबरपुर केटीएल शो रूम से नई स्विफ्ट कार खरीदी थी। गुुरुवार को वह पहली सर्विस कराने सुबह 10:30 बजे सर्विस सेंटर पहुंचा। यहां कार रिसीव करने के बाद उसे करीब दो घंटे वेटिंग रूम में बैठने के लिए कहा गया। इसके बाद उसने जानकारी की तो कार की सर्विस हो चुकी थी। बताया गया कि कार धुलने के लिए गई है।
विज्ञापन

काफी देर तक कार नहीं आई तो उसने शोरूम के मैनेजर से संपर्क किया। उन्होंने रिसीविंग मांगी। इसके बाद स्टाफ के लोगों को बुलाया लेकिन कार का पता नहीं चला। जबकि शो रूम, सर्विस सेंटर व गेट में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और सुरक्षा गार्ड तैनात है। कार चोरी होने के बाद शो रूम के स्टाफ ने बताया कि सीसीटीवी खराब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विस सेंटर से कार चोरी होने की जानकारी पर वहां मौजूद अन्य वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया। शो रूम के मैनेजर शोभित दीक्षित की तरफ से कार चोरी होने की तहरीर कोतवाली में दी गई। कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि शिकायत मिली है। छानबीन की जा रही है। सर्विस सेंटर प्रबंधन की भूमिका संदिग्ध साबित हो रही है।

शोरूम व सर्विस सेंटर क्षेत्र में निर्माण कार्य होने के चलते चार दिनों से सीसीटीवी बंद थे। गाड़ी अंदर से चारी हुई है, इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। बिना नंबर के कार थी कई बार ग्राहक धोखे से बदल कर ले जाते हैं। ऐसी भी संभावना है। मामले में छानबीन चल रही है। - शोभित दीक्षित, मैनेजर, केटीएल शो रूम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed