फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Car overturned uncontrollably in Akbarpur, Auraiya's CJM injured

अकबरपुर में अनियंत्रित होकर कार पलटी, औरैया के सीजेएम घायल

Tue, 19 Oct 2021 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Car overturned uncontrollably in Akbarpur, Auraiya's CJM injured
वर्कशॉप पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। कानपुर इटावा हाईवे में सोमवार को अकबरपुर ओवर ब्रिज के पास बारिश का पानी भरा होने से एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार औरैया के सीजेएम घायल हो गए।
विज्ञापन

वह कानपुर से औरैया स्थित कोर्ट जा रहे थे। सूचना पर कोतवाल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल जज को नजदीक के हास्पिटल भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कानपुर भेज दिया गया।
विज्ञापन

औरैया जिले के सीजेएम (मुख्य न्यायिक अधिकारी) जीवक कुमार सिंह दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को कार से कानपुर से औरैया स्थित कोर्ट जा रहे थे। कानपुर इटावा हाईवे पर सोमवार सुबह हुई बारिश का पानी अकबरपुर में ओवरब्रिज के पास भरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे वहां पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे सीजेएम घायल हो गए। सूचना पर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार में फंसे सीजेएम को बाहर निकाला।

इसके बाद नजदीक के एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर भेज दिया। पुलिस ने क्रेन मंगवा कर कार को वर्कशॉप भेजा। कोतवाल ने बताया कि सीजेएम को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed