{"_id":"5dcd51e48ebc3e5478659e82","slug":"car-overturned-due-to-bursting-of-tires-at-high-speed-on-agra-lucknow-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो टायर फटने से पलटी, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो टायर फटने से पलटी, छह लोग घायल
Thu, 14 Nov 2019 06:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 14 Nov 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बुधवार रात को एक तेज रफ्तार स्कार्पियो का टायर फटने से असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। हादसे में कार सवार सभी छह लोग घायल हो गए। जिन्हें सैफई मिनी पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
सभी दिल्ली से समस्तीपुर बिहार अपने घर जा रहे थे। बिहार प्रांत के समस्तीपुर शहर के शिवाजी नगर मोहल्ला निवासी विष्णुदेव मंडल पुत्र रामविलास मंडल अपने साथियों ललटुन मंडल, सनवीर कुमार, मुलायम यादव, संदीप कुमार व रामप्रवेश के साथ में दिल्ली से पटना जा रहे थे।
ऊसराहार थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस वे के चैनल नंबर 133 पर गत बुधवार रात अचानक स्कार्पियो का टायर फट गया। गाड़ी चला रहे विष्णुदेव संतुलन नहीं रख पाए और स्कार्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए करीब 100 मीटर तक जमीन पर रगड़ती चली गई और आखिर में जाकर पलट गई।
विज्ञापन
हादसे में कार सवार सभी छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी एक्सप्रेस वे पर गुजर रहे लोगों ने पुलिस व यूपीडा एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस के चालक रूपसिंह और ईएमटी दीपू गुप्ता ने सभी घायलों को सैफई के मिनी पीजीआई ले जाकर भर्ती कराया। पुलिस ने स्कार्पियो गाड़ी को एक्सप्रेस वे से हटवाकर एक साइड में कराया।