फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   car market let down hitting by note ban

नोट की मार के आगे नतमस्तक कार बाजार

Fri, 25 Nov 2016 11:56 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 25 Nov 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
car market let down hitting by note ban
डेमो
नोट बंदी की मार के आगे कार बाजार नतमस्तक होने को मजबूर है। अपना बिजनेस बचाने के लिए वाहन कंपनियां तमाम तिकड़म भिड़ा रही है। पूरे भारत की ऑटो मार्केट नई-नई स्कीम निकाल ला रही है। कंपनियों ने ग्राहकों के सामने जीरो डाउन पेमेंट पर वाहन खरीदने का ऑफर दिया है। कार-बाइक एजेंसियों ने बैंकों के साथ मिलकर फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध कराई है। कुछ कंपनियां अभी वाहन खरीदने और ईएमआई जनवरी और फरवरी से लेने का लुभावना ऑफर दिया है। फ्री इंश्योरेंस, अतिरिक्त वारंटी, जीरो प्रोसेसिंग फीस और आकर्षक कैश बेनीफिट जैसे ऑफरों की भरमार है। ग्राहकों से कैश नहीं लिया जा रहा है। अब डिमांड ड्राफ्ट या फिर चेक से भुगतान स्वीकार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


महिंद्रा एंड महिंद्रा की एजेंसी श्री तिरुपति मोटर्स और श्री तिरुपति आटो की सेल गिरी है। एजेंसी के निदेशक नितिन गुप्ता का कहना है कि स्कार्पियो, बोलेरो, एक्सयूवी के अलावा दोपहिया वाहन जीरो डाउन पेमेंट पर खरीदे जा सकते हैं। पुष्प होंडा ने भी फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध कराई है। एजेंसी संचालक का कहना है कि बिक्री गिरी है।

विज्ञापन


वाहनों की सर्विसिंग कराने वाले नहीं आ रहे हैं। भुगतान डिमांड ड्राफ्ट और चेक से लिया जा रहा है। बजाज की बाइकों पर जीरो डाउन पेमेंट के अलावा क्रेडिट कार्ड, चेक या फिर नेट बैंकिंग से वाहन खरीदने की सुविधा दी गई है। टाटा ने कुछ वाहनों को सिर्फ एक रुपये के डाउन पेमेंट पर देने का फैसला किया है। साथ ही इक्वेटेड मंथली इंस्टालमेंट (ईएमआई) की पहली किश्त फरवरी 2017 से लेने का ऑफर दिया। सेवरोलेट ने ऑनरोड 100 फीसदी फाइनेंस कराने की सुविधा दी है। हुंडई की गाड़ियां जीरो डाउन पेमेंट पर मिलेंगी और 100 फीसदी फाइनेंस की सुविधा है। फोर्ड ने भी 100 फीसदी ऑन रोड फंडिंग की व्यवस्था दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed